फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 cylinders torn, 5 employees scorched in company

कंपनी में फटे 4 सिलिंडर, 5 कर्मचारी झुलसे

Wed, 10 Feb 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
4 cylinders torn, 5 employees scorched in company
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कंपनी में सिलिंडर फटने के बाद बिखरा पडा मलबा।
नोएडा। सेक्टर-4 स्थित एल्युमीनियम और लोहे के दरवाजे बनाने वाली कंपनी में मंगलवार सुबह चार गैस सिलिंडर अधिक गर्म होने से फट गए। इससे कंपनी का बड़ा हिस्सा आग की लपटों से घिर गया। सूचना पर पहुंचे 12 से अधिक दमकल वाहनों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन

सेक्टर-4 के ए ब्लॉक में इंडिया इंटरनेशनल हाउस लिमिटेड कंपनी में लोहे के दरवाजे व हैंडल बनाए जाते हैं। इसमें एलपीजी सिलिंडर समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मंगलवार सुबह कंपनी में 100 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे कंपनी में रखे चार सिलिंडर एक के बाद एक फटते चले गए। सिलिंडर फटने के बाद कंपनी के अंदर आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस हादसे में कर्मचारी शंभू, नदीम, हुकुम सिंह, रवि और बालकिशन गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम और सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

छत उड़ी, आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया
कर्मचारियों ने बताया कि तेज धमाके से चारों सिलिंडर फ टने कंपनी की छत उड़ गई। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। कंपनी में काम रहे कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। हादसे की आशंका को देखते हुए मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद आसपास की फैक्ट्रियों की भी जांच की गई कि वहां तो कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग हादसे की चपेट में आ सकेत थे
पुलिस ने बताया कि कंपनी में सुबह 100 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। हालांकि, जहां पर सिलिंडर फटे वहां पर कम कर्मचारी मौजूद थे। इस कारण 5 कर्मी ही हादसे चपेट में आए। अग्निशमन विभाग की टीम ने सबसे पहले कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस कंपनी के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था। कंपनी संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed