फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 arrested in loot with man

बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर युवक से 1.60 लाख लूट का भंडाफोड़

Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
4 arrested in loot with man
गोरखपुर और हापुड़ के लिए
विज्ञापन

फोटो
बेटी की गर्दन पर चाकू रख 1.60 लाख लूट मामले में चार गिरफ्तार
आठ दिसंबर को हुई थी मनी ट्रांसफर का काम करने वाले से लूट, 82 हजार नकद, तमंचा बरामद
पड़ोसी ने की थी रेकी, 4 केस हैं दर्ज, 3 बदमाशों ने की थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में ऑफिस बंद कर बेटियों के साथ घर जा रहे मनी ट्रांसफर का काम करने वाले युवक से आठ दिसंबर को 1.60 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने युवक के मासूम बेटी के गले पर चाकू रखकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट के 82 हजार रुपये, चेकबुक, पासबुक, बैग, तमंचा आदि बरामद किया है। आरोपियों में एक पीड़ित का पड़ोसी और डेरी चलाने वाला दुकानदार भी है। जिसने रेकी कर बदमाशों को सूचना दी थी। आरोपियों की पहचान सुत्याना निवासी दीपक नागर, छतरपुर मध्यप्रदेश के आलोक, गोरखपुर के सुनील शुक्ला, हापुड़ के शुभम के रूप में हुई है। आरोपी सुत्याना में ही किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि सुनील ने बच्ची पर चाकू रखा था। वहीं, दीपक पर चार केस पहले से दर्ज हैं।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि ने कुलेसरा निवासी अमर सिंह आठ दिसंबर को अपनी दुकान से दो बेटियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले अमर सिंह पर तमंचा ताना। अमर सिंह ने तमंचे पर हाथ मारा। इससे तमंचा जमीन पर गिर पड़ा। तब बदमाशों ने अमर की बेटी के गले पर चाकू रख दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया। सर्विलांस व कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले। पता चला कि अमर के पड़ोसी सुत्याना निवासी दीपक नागर ने रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed