फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   396 accused arrested in UP Police recruitment paper leak case and deal made for Rs 15 lakh

UP Police Paper Leak 396 Arrest: 15 लाख में हुआ सौदा... यूपी-हरियाणा तक जांच की आंच; पढ़ें कौन कहां से धरा गया

Fri, 15 Mar 2024 04:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 04:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने अब तक 396 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस भर्ती में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, रोहित पांडेय और अभिषेक गुप्ता की मदद से पेपर लीक किया गया।

विज्ञापन
396 accused arrested in UP Police recruitment paper leak case and deal made for Rs 15 lakh
यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस टीम ने अब तक इस मामले में 396 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मास्टर माइंड की तलाश जारी है। अभी भी पुलिस की टीम जगह जगह छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को तीन मुख्य आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

पेपर लीक मामले में रैकेट का भंडाफोड़
यूपी डीजीपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  पुलिस भर्ती में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, रोहित पांडेय और अभिषेक गुप्ता की मदद से पेपर लीक किया गया। मामले के तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मास्टर माइंड की तलाश जारी है।  गाजियाबाद से तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो पटना में डॉक्टर है। इस गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉन्टेक्ट किया, जिसके जरिए पेपर छपकर आने थे।

तीन आरोपी गाजियाबाद से दबोचे
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के तीन मुख्य आरोपियों को एसटीएफ ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। साजिश रचने में शामिल प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस और एसटीएफ की टीमें इन्हें तलाश कर रही थीं।  अभिषेक शुक्ला प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर का रहने वाला है। मेजा के धर्मपुर शुकुलपुर निवासी राजीव नारायण मिश्र भी इस साजिश में शामिल था। अहमदाबाद में टीसीआई कंपनी के भीतर से पेपर को लीक कराया गया था। 

पेपर लीक मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी थे शामिल
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में एसटीएफ ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। दरअसल पेपर लीक करने में ट्रांसपोर्ट के तीन कर्मियों की भूमिका प्रकाश में आई। एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के पास दूसरी पाली का पेपर बरामद हुआ। वहीं आरोपियों के मोबाइल से पेपर लिखकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। शुक्रवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

 एसटीएफ प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को यूपी पुलिस की परीक्षा थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले दूसरी पाली का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद एसटीएफ आरोपियों की धरपकड़ में शुरू हो गई थी। पेपर लीक के मामले में पुलिस ने अब तक उत्तर प्रदेश से 54 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी हैं तीनों
एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले मुख्य तीन आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी  ट्रांसपोर्ट कंपनी में कर्मचारी थे। एसटीएफ तीनों आरोपियों को पकड़कर कंकरखेड़ा थाने ले आई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अभिषेक शुक्ला पुत्र ब्रह्मदेव शुक्ला निवासी विक्रमपुर थाना ममरेज जिला प्रयागराज, शिवम गिरी पुत्र राम अचल गिरी निवासी मिर्जापुर व रोहित पांडे पुत्र विजय नाथ पांडे जिला भदोही के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले खींचकर ली थी पेपर की फोटो
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में ही काफी समय से नौकरी कर रहे थे। नौकरी के दौरान ही तीनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद आरोपियों ने  पेपर लीक करने वाले गिरोह से संपर्क किया था। जहां उनका 15 लाख रुपए में पेपर लिख करने का सौदा तय हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने फोटो खींचकर पेपर लीक कर दिया था।

पुलिस को आरोपियों के पास से दूसरी पाली का पेपर बरामद हुआ। साथ ही पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से पेपर लीक की जानकारियां मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य कई जानकारियां दी।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

सिद्धार्थनगर से एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ गोरखपुर और इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को इटवा कस्बे के पास से आरोपी को पकड़ा। वह बिहार के रोहतास (सासाराम) जनपद का निवासी है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

एसटीएफ के हाथ लगे कई और सुराग
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई जानकारी दी है। इसके जरिए पुलिस कई और लोगों तक पहुंच सकती है। आरोपी से रुपये के लेनदेन के बारे में भी कई साक्ष्य मिले हैं। इसके पहले पुलिस पेपर लीक करने के मामले से जुड़े 10 आरोपियों को दबोच चुकी है। नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए लगातार पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है।

गुरुग्राम तक पहुंची जांच की आंच
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को हुए भी 25 दिन बीत गए हैं, लेकिन इस परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने का खुलासा अब हो रहा है। इस पेपर को लीक करने वाले गिरोह का सरगना भी हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला एवं दिल्ली पुलिस का सिपाही महेंद्र शर्मा बताया जा रहा है। जिसे यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed