Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   370 cameras installed at 210 hotspots for women's safety

Noida News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए 210 हॉटस्पॉट पर 370 कैमरे लगाए

Sun, 05 Oct 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
370 cameras installed at 210 hotspots for women's safety
हॉटस्पॉट पर महिला पुलिस टीम की निगरानी, महिला अपराध की रोकथाम के लिए 145 महिला बीट सक्रिय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में महिला अपराध को लेकर जनपद में 210 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन हॉटस्पॉट पर 370 कैमरे लगवाए गए हैं। जो सामान्य सीसीटीवी से अलग हैं। इन हॉटस्पॉट की निगरानी थाने की पुलिस के अलावा महिला सुरक्षा टीम कर रही है। पुलिस कमिश्नर इस व्यवस्था को और भी मजबूत करने की तैयारी में लगी हुई हैं।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कामकाजी महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है और इन महिलाओं का आवागमन शहर में देर रात तक होता है। वहीं कॉलेज व स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का भी आवागमन रहता है। कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं के आवागमन को देखते हुए जनपद में 210 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें बाजार, मेट्रो स्टेशन, चौराहे से लेकर अन्य स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

इन हॉटस्पॉट पर पहले 350 सीसीटीवी लगवाए गए थे। पिछले कुछ दिनों में 20 अतिरिक्त कैमरे लगवाए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर पीआरवी वाहनों व महिला सुरक्षा टीम और स्थानीय थाना पुलिस द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस लगातार काम कर रही है। महिलाओं को जागरूक करने से लेकर उनकी सुरक्षा को बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति टीम का गठन किया गया है। ये टीमें प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए सोसाइटी, स्कूल, कंपनियों, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, आत्मसुरक्षा से लेकर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करती हैं। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 630 महिला बीट पुलिसकर्मियों ने 305 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान 15,713 महिलाओं को उनके अधिकार, अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

--------------

एंटी रोमियो स्क्वॉयड भी सक्रिय

जनपद में एंटी रोमियो स्क्वाड भी सक्रिय है और मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अब तक कुल 5,190 वाहनों की चेकिंग की गई और एक लाख 13 हजार से अधिक लोगों को चेक किया गया है। इस दौरान 11 अभियोग पंजीकृत करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 17,339 लोगों को चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने 700 से अधिक लोगों पर बीएनएसएस की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की और 12 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।


------------

15 हजार से अधिक महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने शहर से लेकर गांव तक 305 कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें कुल 15,713 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों के दौरान 12,256 जागरूकता सामग्री वितरित की गई। सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 52 बालिकाओं/महिलाओं का पंजीकरण कराया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान मौके पर कुल 66 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इन शिकायतों पर 95 काउंसलिंग की और नौ एफआईआर व एक एनसीआर पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed