फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   37 history sheeters missing in verification before PM's program

पीएम के कार्यक्रम से पहले सत्यापन में 37 हिस्ट्रीशीटर लापता

Sun, 21 Nov 2021 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
37 history sheeters missing in verification before PM's program
ग्रेटर नोएडा। जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास-भूमि पूजन और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साथ ही विधानसभा चुनाव से पूर्व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर पुलिस तीनों जोन में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन का उनकी लोकेशन पता लगा रही है। इसमें पता चला है कि 241 हिस्ट्रीशीटर में से 37 लापता हैं। आठ की मौत हो चुकी है। वहीं, जांच के दौरान 144 मौजूद मिले हैं। 36 जेल भेजे जा चुके हैं। शेष 16 का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम और चुनाव के जोन के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया गया है। हिस्ट्रीशीटरों के घर व ठिकानों पर जाकर पुलिसकर्मी उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें हिदायत दे रहे हैं। सेंट्रल जोन के थाना फेज दो, तीन, इकोटेक 3, बिसरख, सूरजपुर और बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल 241 हिस्ट्रीशीटर चिह्नित किए गए हैं। हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन व गतिविधि जानने के लिए पुलिस की 35 टीम सत्यापन में जुटी हैं। कुल 225 हिस्ट्रीशीटर की जांच की गई। शेष 16 के संबंध में टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने रविवार को शिलान्यास स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया गया है कि जल्द एसपीजी के अफसर विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा की तैयारी आदि को लेकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed