फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   355 elderly and disabled voters voted on the first day

Noida News: पहले दिन 355 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

Mon, 15 Apr 2024 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
355 elderly and disabled voters voted on the first day
- नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए घर पहुंची 20 पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

- सहमित देने वाले अन्य दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता आज करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सोमवार को दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के 355 मतदाताओं ने घर से मतदान किया। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतपत्र से मतदान कराने के लिए 20 पोलिंग पार्टियां बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचीं। मतपत्रों को पेटिका में डालकर स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है। सहमति देने वाले अन्य मतदाताओं के घर पर पोलिंग पार्टियां मंगलवार को मतदान कराने के लिए पहुंचेंगी।
नोएडा, जेवर और दादरी विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतादाताओं की संख्या 11488 है। जबकि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की तादाद 9562 हैं। इनमें से कुल 424 मतदाताओं ने घर से मतदान कराने पर सहमति दी है। सोमवार को प्रशासन की पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रकिया शुरू की। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 8, दादरी में तीन और जेवर में 9 पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर पहुंचीं। पहले दिन दादरी विधानसभा क्षेत्र में 110 में से 79 मतदाताओं के घर पर मतदान किया। पांच मतदाता घर पर नहीं मिले। इसी तरह नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 224 में से 195 मतदाताओं और जेवर में 90 में से 81 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जो मतदाता घर पर नहीं मिले। उनका मतदान मंगलवार को कराया जाएगा। वहीं ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में कई बुजुर्ग मतदाताओं ने घर पर मतदान किया। श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में भी कई बुजुर्ग मतदाताओं ने चारपाई पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed