{"_id":"68ed1271ec5b83c00703687d","slug":"35-projects-approved-before-diwali-14372-flats-and-shops-to-be-built-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77977-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली से पहले 35 प्रोजेक्टों को मंजूरी, बनेंगे 14,372 फ्लैट व दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली से पहले 35 प्रोजेक्टों को मंजूरी, बनेंगे 14,372 फ्लैट व दुकानें
विज्ञापन
दिवाली से पहले 35 प्रोजेक्टों को मंजूरी, बनेंगे 14372 फ्लैट व दुकानें
- यूपी रेरा ने सोमवार को भी प्रदेश के छह प्रोजेक्टों का किया पंजीकरण, 176.28 करोड़ की लागत से बनेंगे 501 फ्लैट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपीरेरा) ने प्रदेश के छह प्रोजेक्टों के पंजीकरण को मंजूरी दी है। इनमें करीब 176.28 करोड़ रुपये की लागत से 501 फ्लैट और दुकानों का निर्माण होगा। इनमें एक प्रोजेक्ट नोएडा का भी है। यूपी रेरा ने पिछले 15 दिनों में 35 प्रोजेक्टों के पंजीकरण को मंजूरी दी है। जिनमें कुल मिलाकर 14,372 फ्लैट और दुकानों का निर्माण होगा। इनमें से 6000 से अधिक फ्लैट और दुकानें नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बनेंगी।
यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि रियल एस्टेट सेक्टर के 6 प्रोजेक्टों के पंजीकरण आवेदन को मंजूरी दी गई है। जो मुरादाबाद, अयोध्या, नोएडा, झांसी और प्रयागराज के प्रोजेक्ट शामिल है। इन छह प्रोजेक्ट में 176.28 करोड़ की लागत से 501 आवासीय व वाणिज्यिक इकाइयां बनेंगी। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि यूपी रेरा की 186वीं बैठक में छह प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि एनसीआर के अलावा अब अयोध्या और झांसी जैसे शहरों में भी रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी है। प्रोजेक्टों का निर्माण शुरू होने से सीमेंट, स्टील, पेंट, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स, टाइल्स और वित्तीय सेवाओं जैसे सहायक उद्योगों में भी रोजगार और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।