फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   35 policemen will be increased at the Airport Domestic Terminal police station.

Noida News: एयरपोर्ट डोमेस्टिक टर्मिनल थाने पर बढ़ेंगे 35 पुलिसकर्मी

Mon, 11 May 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
35 policemen will be increased at the Airport Domestic Terminal police station.
फोटो
विज्ञापन

-पद स्वीकृत, जून से शुरू हो रही उड़ानों के चलते थाने पर पुलिस कर्मियों की संख्या में होगी बढ़ोतरी, अभी तक 46 पुलिसकर्मी हैं तैनात

रोहित शर्मा
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों को देखते हुए पुलिस विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। एयरपोर्ट के अंदर संचालित होने वाले थाने में अब पुलिस कर्मियों के स्टाफ में बढ़ोतरी की जाएगी। जिससे यहां आने वाले लोगों को और बेहतर और सुरक्षित माहौल दिया जा सके।
एयरपोर्ट प्रबंधन 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू कर देगा। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और आसपास के कई राज्यों के यात्री यहां आएंगे। इसे देखते हुए पुलिस विभाग एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा को ज्यादा दुरुस्त करने की तैयारी कर चुका है। परिसर के अंदर संचालित होने वाले थाना जेवर एयरपोर्ट डोमेस्टिक टर्मिनल में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे रोटेशन के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उड़ानें शुरू होने से पहले ही पुलिस कर्मियों को थाने में नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

-------
एयरपोर्ट परिसर में स्वीकृत हैं दो थाने
पुलिस विभाग की ओर से एयरपोर्ट परिसर के अंदर दो थाने स्वीकृत हुए हैं। इसमें थाना जेवर एयरपोर्ट डोमेस्टिक टर्मिनल और थाना जेवर एयरपोर्ट इंटरनेशनल टर्मिनल है। वर्तमान में थाना डोमेस्टिक टर्मिनल का संचालन हो रहा है और यहां पर स्टाफ की तैनाती है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने तक थाना इंटरनेशनल टर्मिनल भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
थाने में तैनाती के लिए हो चुका है प्रशिक्षण
एयरपोर्ट परिसर के अंदर संचालित थाना डोमेस्टिक टर्मिनल से एयरपोर्ट की निगरानी के लिए तीन पुलिस चौकियों का संचालन हो रहा है। वर्तमान में 46 पुलिस कर्मियों का स्टाफ थाने में तैनात है। वहीं यहां स्टाफ बढ़ाने के लिए स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है और इनका प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। लगभग 35 और पुलिस कर्मियों को थाने में तैनाती दी जाएगी और इसी महीने इनकी नियुक्ति हो जाएगी।

------
पुलिस कर्मियों के पद हो चुके हैं स्वीकृत
एयरपोर्ट परिसर में संचालित थाने के लिए पद स्वीकृत हो चुके हैं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां स्टाफ बढ़ाया जा रहा है। जल्दी ही थाना डोमेस्टिक टर्मिनल में नए पुलिस कर्मियों की तैनाती हो जाएगी। -पूनम, एडीसीपी, जेवर एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed