फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   35 buses will run for Delhi and 60 buses for Lucknow

Noida News: दिल्ली के लिए 35 और लखनऊ के लिए चलेंगी 60 बसें

Thu, 16 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
35 buses will run for Delhi and 60 buses for Lucknow
आजमगढ़। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। आजमगढ़ मंडल से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन 18 अक्तूबर से शुरू होकर छठ पर्व तक संचालित की जाएंगी। इस दौरान यात्रियों सुविधा के लिए बसों की संख्या और फेरे दोनों बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली के लिए 35, लखनऊ के लिए 60 और कानपुर के लिए 30 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर, प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसें अब अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को उनके गांव और कस्बों तक पहुंचाने के लिए सामान्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर रोडवेज स्टेशनों पर साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग का निर्देश है कि जहां यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां तत्काल बसें भेजी जाएंगी। साथ ही, सभी डिपो को कुल बसों की 10 प्रतिशत संख्या रिजर्व में रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को लिए प्रोत्साहन योजना शुरू
त्योहारी सीजन में अतिरिक्त सेवाएं देने वाले चालकों और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई जा रही है। इस योजना के तहत, यदि चालक या परिचालक 13 दिन और प्रतिदिन कम से कम 300 किलोमीटर की दूरी तय करता है, तो उसे 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
30-30 बसें भेजी जाएंगी बड़े शहरों के लिए
विभाग की मानें तो दीपावली और छठ पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए आजमगढ़ मंडल के सात डिपो से दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए 30-30 अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए कुल 125 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

दिल्ली, कानपुर और लखनऊ से जनपद आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। तीनों महानगरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें दिल्ली के लिए 35, लखनऊ के लिए 60 और कानपुर के लिए 30 बसों का संचालन किया जाएगा। - मनोज वाजपेयी, आरएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed