फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   35 artists taught Banarasi painting at BHU

Noida News: बीएचयू में 35 कलाकारों ने सिखाई चित्रकला की बनारसी विधा

Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
35 artists taught Banarasi painting at BHU
बीएचयू में गंगा प्रणाम नाम से शुरू हुई पेंटिंग कार्यशाला में 35 प्रतिष्ठित कलाकारों ने चित्रकला की बनारसी विधा सिखाई। दृश्य कला संकाय स्थित अहिवासी कला दीर्घा में ये कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा। पेंटिंग में गंगा किनारे की स्थानीयता और रचनात्मकता दिखी। कला प्रेमी और कला के गुरुओं ने एक साथ बैठकर चित्रकला बनाने की तकनीक को समझा। संकाय प्रमुख और कार्यशाला की संयोजक प्रो. उत्तमा दीक्षित ने कहा कि इन सात दिनों में चित्रकला की बनारसी विधा नजर आएगी। इसमें गंगा के घाट, रहन-सहन, मंदिर, आध्यात्म और आनंद के स्केच का दर्शन होगा। प्रो. श्वेता प्रसाद और प्रो. श्रीरूप राय चौधरी ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बीएचयू के चित्रकला विभाग और काशिका आर्टिस्ट समूह ने मिलकर ये कार्यशाला कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed