फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3,352 trainees appeared for the D.El.Ed. examination

Noida News: डीएलएड परीक्षा में 3352 प्रशिक्षु हुए शामिल

Sat, 26 Sep 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
3,352 trainees appeared for the D.El.Ed. examination
फोटो
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 से 26 सितंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के लिए अमीचंद इंटर कॉलेज, कसना और भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता को केंद्र बनाया गया था।
अमीचंद इंटर कॉलेज में 2478 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें 2402 ने परीक्षा दी और 76 अनुपस्थित रहे। वहीं भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज में 958 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनमें 950 उपस्थित और आठ अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर कुल 3436 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें 3352 ने परीक्षा दी और 84 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डायट दनकौर की प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार ने भी केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed