फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   33.50 lakh fraud in the name of MCD tender

Noida News: एमसीडी के टेंडर के नाम पर 33.50 लाख की ठगी

Sat, 05 Jul 2025 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
33.50 lakh fraud in the name of MCD tender
एमसीडी के टेंडर के नाम पर 33.50 लाख की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली नगर निगम के टेंडर के नाम पर एक कंपनी के मालिक से 33.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेकर आरोपी भाग गए। डीसीपी के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया है।


सेक्टर-63 में किरनपाल सिंह एक कंपनी चलाते हैं जो टेक्नोलॉजी और पार्किंग का काम करती है। कंपनी की एक एप का नाम माई पार्किंग है और देशभर में काम करती है। अप्रैल 2022 में दिल्ली एमसीडी द्वारा टेंडर निकला था। उसी दौरान देवेंद्र कुमार नामक व्यक्ति उनके कार्यालय में आए। उन्होंने शिकायतकर्ता से 50 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा। इसमें बताया कि टेंडर रकम का तीन प्रतिशत मिलेगा और लाभ में 50 प्रतिशत दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित ने 33.50 लाख रुपये दिल्ली के एमसीडी कमिश्नर को ट्रांसफर किए। आरोप है कि देवेंद्र कुमार ने रुपये ट्रांसफर होने के बाद दिल्ली एमसीडी से टेंडर खुद ले लिया और काम भी करने लगा। इसके बाद न तो हिस्सेदारी मिली न ही तीन फीसदी रकम। जब पैसे वापस मांगे तब चेक दिया लेकिन वह बाउंस हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed