फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   32 days of the new session have passed, Rs 1200 has not yet arrived

Noida News: नए सत्र के 32 दिन बीते, अब तक नहीं पहुंचे 1200 रुपये

Fri, 02 May 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
32 days of the new session have passed, Rs 1200 has not yet arrived
- चारों ब्लॉक में 10 हजार छात्रों के हुए नए नामांकन, बिना ड्रेस पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

- सत्र के शुरू होने से पहले या फिर शुरुआत में अभिभावकों के खातों में भेज दी जाती है राशि

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र को शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है,लेकिन चारों ब्लॉक में पढ़ने वाले करीब 80 हजार छात्रों को जूते मोजे, ड्रेस के लिए मिलने वाले 1200 रुपये अब तक खातों में नहीं पहुंचे हैं। यह पैसा सत्र के शुरू होने से पहले या फिर सत्र के शुरुआत में ही विभाग की ओर से अभिभावकों के खातों में भेज दिए जाते हैं, ताकि छात्र निजी स्कूलों की तरह नए ड्रेस, जूते-मोजे में आ सकें।

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया, एक अप्रैल से सत्र शुरू हुआ और मई का भी एक दिन बीत गया, लेकिन अब तक छात्रों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली 1200 रुपये की रकम नहीं पहुंची है। जबकि इसे समय से पहुंच जाना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि 15 मई तक हर हाल में धनराशि अभिभावकों के खाते में हस्तांतरित की जाय, ताकि परिषद के बच्चे भी नए यूनिफार्म में स्कूल आ सकें। उन्होंने बताया कि इस 1200 रुपये में से 1100 रुपये दो सेट यूनिफार्म, एक स्वेटर, एक सेट जूता मोजा, बैग व 100 रुपये स्टेशनरी खरीदने के लिए मिलते हैं।
विज्ञापन


10 हजार हुए नए नामांकन
जनपद के चारों ब्लॉक में करीब 10 हजार छात्रों का नया नामांकन हुआ है। सब बिना ड्रेस के स्कूल पहुंच रहे हैं। तुगलपुर में रहने वाले राकेश ने बताया कि उन्होंने बच्चे का दाखिला करा दिया है। शिक्षकों ने बताया कि उनके खातें में 1200 रुपये आएंगे। लेकिन अब तक पैसे नहीं आए हैं। वहीं नवादा गांव निवासी आरती ने बताया कि अपने पास से ड्रेस खरीदकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक कर रहे डाटा फीड
शिक्षकों ने बताया कि स्कूल स्तर पर हर छात्र का डाटा फीड किया जा चुका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जल्द छात्रों के अभिभावकों के खातों में रुपये आने वाले हैं। जिससे वह ड्रेस व जूते मोजे खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed