फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   31.82 lakh rupees cheated by investing in share trading

Noida News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर 31.82 लाख रुपये ठगे

Sat, 13 Sep 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
31.82 lakh rupees cheated by investing in share trading
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की गोविंदपुरम में रहने वाले अनुराग शर्मा से साइबर ठगों ने 31 लाख 82 हजार 662 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। साइबर ठगों ने पीड़ित को करीब 29 हजार रुपये का लाभ देकर जाल में फंसाया। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि अनुराग शर्मा के अनुसार 23 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अनन्या नाम की महिला ने कॉल किया। अनन्या ने बताया कि वह दिल्ली के बसंतकुंज में बुटीक चलाती हैं और एक कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग भी करती हैं। उन्होंने ट्रेडिंग के पार्ट टाईम जॉब में काफी मुनाफा बताया। अनुराग शर्मा ने रुपये निवेश करने की हामी भरी तो युवती ने फाइनल-टू कंपनी का यूआरएल भेजा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग की। शुरुआत में उनके ट्रेड एकाउंट में 28880 रुपये का लाभ भेजा गया। उन्होंने बड़ी धनराशि निवेश करनी शुरू की और उनके ट्रेड खाते में करीब 40 हजार डॉलर जमा हो गए। इसकी भारतीय करेंसी के रूप में 35 लाख 32 हजार 800 रुपये की कीमत है। उन्होंने ट्रेड एकाउंट से रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। साइबर ठगों ने टैक्स के रूप में अतिरिक्त धनराशि ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने लाखों रुपये उक्त धनराशि पाने के लिए भी ट्रांसफर कर दी लेकिन वह रुपये नहीं निकाल सके। ऐसे में उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ और साइबर थाने में ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed