फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फीस का मुद्दा

फीस का मुद्दा

Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
फीस का मुद्दा
फोटो
विज्ञापन

बढ़ी फीस के विरोध में अभिभावक सड़क पर उतरे
- मॉडर्न स्कूल के बाहर एकत्र होकर किया अभिभावकों ने किया विरोध, स्कूल ने बुलाई पुलिस
- अभिभावकों का आरोप, फीस बढ़ाने के साथ ड्रेस में भी किया बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक अब सड़क पर आ गए हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक एकत्र हुए और स्कूल द्वारा बढ़ाई गई फीस का जमकर विरोध किया। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। ऑल नोएडा स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रिंसिपल से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने 10 मिनट में मिलने का बोलकर पीछे के गेट से चले गए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार फिर से स्कूल जाएंगे।
सुबह 10:30 बजे अभिभावक स्कूल के बाहर जमा हो गए थे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल ने ट्यूशन फीस में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। जिनके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, वो कैसे फीस जमा कर पाएंगे। अभिभावकों ने कहा कि वह सरकार से फीस को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे थे। इस वजह से स्कूल के बाहर जाम लग गया। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल नीरज अवस्थी ने बताया कि नियम के अनुसार ही फीस बढ़ाई गई है। स्कूल ने 9.3 प्रतिशत फीस बढ़ाई है। ड्रेस में सिर्फ स्कर्ट बदली गई है। कुछ अभिभावकों को गलत जानकारी हो गई है।
विज्ञापन


ड्रेस बदली, महंगे राइटर की लगाई किताब
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ने ड्रेस में बदलाव कर दिया है। किताबों के साथ ड्रेस भी लेनी पड़ेगी। वहीं, कमीशन के चक्कर में किताबों के लेखक को बदला गया है। इस बार महंगी किताबें लगाई गई हैं। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल अभिभावकों को लूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे घर के 4 बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। उनकी फीस कैसे देंगे। स्कूल प्रबंधक से मिले तो उन्होंने बोला कि नियम के मुताबिक फीस बढ़ाई है। आप जिलाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।
- जनारथन केसरी, अभिभावक

मेरी बहन 7वीं कक्षा में आई है। स्कूल प्रबंधक ने ट्यूशन फीस में सीधे 6 हजार रुपये बढ़ा दिए हैं। यही नहीं ड्रेस भी बदल दी है। एक साथ इतना खर्चा अभिभावक कैसे उठाएंगे।

- रुचिका, अभिभावक

अभिभावकों ने बताया कि स्कूल ने 25 प्रतिशत फीस बढ़ा दी है। नियम के मुताबिक इतनी फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। प्रिंसिपल से मिलने गए तो उन्होंने बोला कि 10 मिनट में मिलते हैं। लेकिन वो पीछे गेट से चले गए। अब शुक्रवार को एसोसिएशन स्कूल में अभिभावकों से मिलेगी। उनको स्कूलों में शिकायत करने का प्रारूप देंगे। अभिभावक इसे भरकर स्कूल में जमा करेंगे। अगर स्कूल 15 दिन में जवाब नहीं देगा तो जिलाधिकारी के पास जाएंगे।
- यतेंद्र कसाना, ऑल नोएडा स्कूल पैरंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed