{"_id":"5bf1c0a4bdec22693902946b","slug":"31542570148-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस निलं बित वालों की मांगी फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस निलं बित वालों की मांगी फीडबैक
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
‘कहीं वाहन तो नहीं चला रहे ये लोग’
- डीएल निलंबित होने के बाद सोशल मीडिया पर मांगी जानकारी
- वाहन चलाते मिले तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
जिले में नियम तोड़कर वाहन चलाना अब लोगों के लिए और भारी पड़ेगा। नियमों की अनदेखी पर उनका लाइसेंस निलंबित होगा साथ ही सोशल मीडिया पर यह जानकारी भी मांगी जाएगी कि कहीं संबंधित शख्स लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी ड्राइविंग तो नहीं कर रहा। परिवहन विभाग ने एक वीडियो जारी कर नोएडा के पांच लोगों के बारे में ऐसी जानकारी मांगी है।
गौतमबुद्घ नगर में नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़ रखा है। जिसके माध्यम से आम लोगों द्वारा खींची गई फोटो पर भी चालान किया जा रहा है। इस फोटो को उन्हें परिवहन या यातायात पुलिस अथवा डीएम वार रूम भेजना होता है। जबकि यातायात और थानों की पुलिस भी नियम तोड़ने पर फोटो से ही चालान किया जा रहा है। इसके बाद डीएल को तीन माह के लिए निलंबित किया जा रहा था। मगर वाहन चालकों द्वारा नियम तोड़ने की संख्या कम नहीं हो रही है।
अब जिलाधिकारी बीएन सिंह ने निर्देश दिया है कि ऐसे वाहन स्वामियों के लाइसेंस निलंबित करके उनके नाम को प्रचारित किया जाए जिससे उनको लोग जान सके कि उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी फीडबैक भी ली जाए कि अगर वह व्यक्ति 3 माह में वाहन चलाता दिखे तो कोई भी इसकी फोटो खींचकर परिवहन या ट्रैफिक पुलिस को भेज सकता है। जिससे उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
-
डीएल निलंबित करने के बाद पांच लोगों के नाम के साथ एक वीडियो बनाकर जानकारी मांगी गई है। जिससे उनका नाम प्रचारित हो और यदि संबंधित शख्स बिना डीएल के वाहन चलाते मिले तो कानूनी कार्रवाई की जा सके। - हिमेश तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन।