{"_id":"5b9d4672867a55013e75be02","slug":"31537033842-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट लॉकअप में कैदियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट लॉकअप में कैदियों में मारपीट
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट लॉकअप में कैदियों में मारपीट
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक साल पहले डॉक्टर की हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदियों ने शुक्रवार को कोर्ट लॉकअप में अपने ही साथी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल कैदी को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत बेहतर है। पुलिस ने सभी कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 2017 में बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या के मामले में यूपी के लोनी गाजियाबाद निवासी गिरोह सरगना दीपक, गुरुग्राम के बंधवाड़ी निवासी महेश, दिनेश, अमित, अजब और सोहना निवासी नरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे भोंडसी जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई के लिए पुलिस ने सभी छह सजायाफ्ता कैदियों को कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें कोर्ट लॉकअप में बंद कर रखा था। दोपहर को आपसी विवाद के बाद सरगना दीपक के इशारे पर पांच बदमाशों ने बलराज पर जानलेवा हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह सभी सजायाफ्ता कैदियों को अलग अलग किया। घटना के बाद घायल अवस्था में बलराज को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। शिवाजी नगर थाना प्रभारी के मुताबिक सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।