{"_id":"5b9aa26d867a557ea94a56ab","slug":"31536860781-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लुका-ब्राइट 6 अक्टूबर को भिड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लुका-ब्राइट 6 अक्टूबर को भिड़ेंगे
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लुका-ब्राइट 6 अक्टूबर को भिड़ेंगे
गुरुग्राम। प्रो बॉक्सिंग लीग का भारतीय संस्करण कहे जाने वाले प्रो बॉक्सिंग नाइट में भारतीय बॉक्सर राजेश कुमार लुका और अफ्रीकन बॉक्सर ब्राइट अयाला अब 6 अक्टूबर को रिंग में भिड़ेंगे। आयोजनकर्ताओं के मुताबिक, अफ्रीकन पहलवान ब्राइट के चोटिल हो जाने से आयोजन की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह आयोजन 15 सितंबर को तय था। गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहली बार आयोजित होने जा रहे महामुकाबले को लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही हैं। इसमें मुख्यातिथि के रूप में डीजीपी हरियाणा बीएस संधु पहुंचेंगे। जबकि इस पूरे शो को एमटीवी रोडीज फेम रणविजय होस्ट करेंगे।
देश में प्रोफेशनल बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रो बॉक्सिंग लीग के भारतीय संस्करण के रूप में प्रो बॉक्सिंग नाइट की शुरुआत की गई है। अप्रैल में पंचकूला में हुए पहले मुकाबले के बाद 15 सिंतबर को गुरुग्राम में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय बॉक्सरों के बीच मुकाबला होना था। आयोजनकर्ता जय सिंह शेखावत के मुताबिक, अयाना चोटिल हैं। पूरे आयोजन को 15 दिन आगे खिसका दिया गया है।