फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   154 वादों को पूरा करने में नाकाम रही भाजपा: पूर्व मंत्री

154 वादों को पूरा करने में नाकाम रही भाजपा: पूर्व मंत्री

Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
154 वादों को पूरा करने में नाकाम रही भाजपा: पूर्व मंत्री
154 वादों को पूरा करने में नाकाम रही भाजपा- आजाद मोहम्मद
विज्ञापन

- पूर्व मंत्री ने दुकानदारों से भारत बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया
- पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद आज
नगीना। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इसे सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने शहर के मुख्य बाजार में दुकानों पर जाकर दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की।

आजाद ने कहा कि रिकार्ड तोड़ महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी फिरोजपुर झिरका में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बजाय उसे कमजोर कर रही है। आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 के पार जा पहुंची है। रसोई गैस के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। खुदरा महंगाई दर ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व देश की जनता के सामने 154 वायदे किए थे। लेकिन सत्ता की कुर्सी पर आते ही भाजपा व उसके मंत्री अपने सारे वादों को भूल गए। बेरोजगार नौकरी के इंतजार में हैं। भत्ता का लालच दिया गया, वो भी पूरा नहीं किया। कहा कि रिकार्ड महंगाई के स्तर ने आम लोगों के साथ किसानों की भी कमर तोड़ दी है। महंगाई देश की जनता में आक्रोश पैदा कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर 11 लाख करोड़ रुपये की चपत देश को लगाई है।
विज्ञापन


फोटो - दुकानों पर लोगों को जनविरोधी नीतियों से अवगत कराते पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed