{"_id":"5b785f2342c79246435d667c","slug":"31534615331-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला दबाकर हत्या, पड़ोसियों ने शव खाली जगह फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गला दबाकर हत्या, पड़ोसियों ने शव खाली जगह फेंका
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की गला दबाकर हत्या, पड़ोसियों ने शव खाली जगह फेंका
गुरुग्राम। पश्चिम बंगाल से 10 दिन पहले नाथूपुर आए एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला के शव को पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग और उसके दामाद ने ऑटो में डालकर वाटिका चौक के पास खाली जगह में फेंक दिया। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेस-2 थाना मौके पर पहुंची और ससुर-दामाद को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। हालांकि इनका आरोपी से क्या संबंध है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी मामनी (30) अपने पति सुजोन के साथ 10 दिन पहले गुरुग्राम आई थी। वह नाथूपुर स्थित बिहारी मंडी की झुग्गियों में रह रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को सुजोन ने मामनी की गले में रस्सी डालकर हत्या कर दी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले पश्चिम बंगाल के नादिया निवासी अफसर मलिता (55) ने मुर्शीदाबाद निवासी अपने दामाद सैफुल मलिता (35) के साथ मिलकर ऑटो में डालकर उसके शव को वाटिका चौक के पास खाली पड़ी जगह पर फेंक दिया।
मामनी की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने का राज शनिवार सुबह नाथूपुर में किराने की दुकान पर खुला। जब दुकानदार सुदेश ने यह बात सुनी तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मामले की गुत्थी पूरी तरह से उलझी हुई है। मामनी की हत्या करने वाले और शव ठिकाने लगाने वालों में कोई संबंध अभी सामने नहीं आया है। हत्या के आरोपी के सुराग के नाम पर पुलिस के पास केवल पति सुजोन का नाम है। हत्या क्यों की गई और आरोपियों ने शव को क्यों और किसके कहने पर ठिकाने लगाया, यह गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती है।