फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तीज

तीज

Sat, 11 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
तीज
फोटो-----
विज्ञापन



चूड़ियों और शृंगार के सामान से गुलजार बाजार
मेहंदी के स्टॉल पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
मनचाहे वर और पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखती हैं व्रत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सावन हरियाली और खुशहाली का महीना माना जाता है। हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नागपंचमी जैसे त्योहार इसकी रौनक बढ़ाते हैं। जबकि बारिश रौनक में चार चांद लगाती है। कल शहर में हरियाली तीज मनाया जाएगा। यह त्योहार सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबे उम्र के लिए मनाती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां मेहंदी लगाकर साज शृंगार करती हैं और खुशियों में शामिल होती हैं। त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक आसानी से देखी जा सकती हैं। कई जगहों पर मेहंदी के स्टॉल लग चुके हैं। कपड़ों, चूड़ियों की खरीदारी करते लगभग सभी बाजारों में महिलाएं दिख रही हैं। तीज को लेकर बाकायदा मॉल और दुकानों में स्पेशल छूट के ऑफर चलाए जा रहे हैं। महिलाओं का उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है। सेक्टर 62 की रहने वाली सलोनी ने बताया कि उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। मेहंदी लगवा चुकी हैं। ब्यूटी पार्लर गई थीं और अब तीज के दिन व्रत रखेंगी। सेक्टर - 73 निवासी मोना ने बताया की वैसे तो व्रत रखना आसान नहीं होता है लेकिन श्रद्धा के चलते हर काम हो जाता है।

कुंवारी कन्याओं को मिलता है वर
पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, इस दिन का खास महत्व है। विवाहित लोगों पर माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। जो सुहागिनें व्रत रखती हैं , उनके पति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कुंवारी कन्याओं को व्रत करने पर मनचाहा पति मिलता है। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पसंद की चीजों जैसे बेल पत्र , केले के पत्ते, धतूरा, अंकव पत्ते, तुलसी, शमी के पत्ते, काले रंग की गीली मिट्टी, जनेव, धागा और नए वस्त्रों से पूजन किया जाता है। मां पार्वती शृंगार के लिए चूड़ियां, महौर, खोल, सिंदूर, बिछुआ, मेहंदी, सुहाग पूड़ा, कुमकुम, कंघी, सुहागिनों की चीजें चढ़ाई जाती हैं। साथ ही श्रीफल, कलश, अबीर, चंदन, तेल और घी, कपूर, दही, चीनी, शहद ,दूध और पंचामृत आदि से भी पूजन किया जाता है।
विज्ञापन


पूजा करने की विधि
सुबह उठ कर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद मन ही मन पूजा करने का संकल्प लें। उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिश्ये मंत्र का जाप करें। पहले काली मिट्टी से भगवान शिव और मां पार्वती तथा भगवान गणेश की मूर्ति बनाएं। फिर थाली में सुहाग की सामग्रियों को सजा कर माता पार्वती को अर्पित करें। भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाएं। तीज की कथा सुने या पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों पर आयोजन
सेक्टर - 48, सेक्टर - 18 आदि में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉल्स में भी रौनक रही। जीआईपी मॉल में महिलाओं के लिए तीज स्पेशल कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जहां महिलाओं ने मेहंदी लगवाई, डांस किया और अपनी राय दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed