फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पलवल में भारत बंद, खुला रहा सब

पलवल में भारत बंद, खुला रहा सब

Tue, 10 Apr 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पलवल में भारत बंद, खुला रहा सब
पलवल में भारत बंद, खुला रहा सब
विज्ञापन

पलवल। सामान्य वर्ग के संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए भारत बंद के आह्वान का असर पलवल जिले में देखने को नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हालांकि कुछ व्यापारियों ने बंद का समर्थन करते हुए कुछ दुकानों को बंद तो कराया, लेकिन पुलिस टीम पहुंचने के बाद एकाएक मौके से गायब हो गए। करीब एक घंटे बाद दुकानें दोबारा खुल गईं। इस बार पुलिस-प्रशासन पूूरी तरह मुस्तैद दिखा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। उधर जिला मजिस्ट्रेट डा. मनीराम शर्मा द्वारा भी जिले में धारा 144 लगा दी गई है।
पिछले दिनों दलित वर्ग द्वारा भारत बंद के दौरान किए गए उपद्रव के अगले दिन से ही सोशल मीडिया पर सामान्य वर्ग के कुछ संगठनों द्वारा 10 अप्रैल को आरक्षण के विरोध में भारत बंद रखने की घोषणा की जा रही थी। घोषणा का सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रचार किया जा रहा था। इस बार बंद के दौरान किसी तरह का उपद्रव न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने जिले में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुलवा लिया था। मीनार गेट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व जवाहर कैंप मार्केट में व्यापारियों द्वारा जबरन दुकानें बंद कराने की सूचना मिलने पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस की सतर्कता देखते हुए एकत्रित हुए व्यापारी रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


हर चौराहे पर तैनात थी पुलिस
भारत बंद की घोषणा के चलते हर चौराहे, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों व सरकारी संपत्तियों तथा लघु सचिवालय के आसपास भारी पुलिसबल तैनात रहा। लाठी-डंडों व बंदूकों से लैस पुलिसकर्मी सिर पर हेलमेट व बुलेट प्रूफ जैकेट पहने मुस्तैदी से तैनात थे। बस अड्डा परिसर व विश्रामगृह के पास व लघु सचिवालय के आसपास फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी थीं। होडल, हसनपुर व हथीन क्षेत्रों में भी पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात थीं। जैसे ही व्यापारियों द्वारा बाजारों को बंद कराए जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज को मिली, वे शहर के राउंड पर निकल गईं। उन्होंने मीनार गेट, बस अड्डा व राजमार्ग का मुआयना किया और तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी निगरानी रखने के आदेश दिए। जिले में पूरा दिन माहौल शांत रहा। हालांकि बंद को देखते हुए जिले में ही नहीं राजमार्ग पर भी वाहनों की संख्या काफी कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पलवल में भारत बंद का कोई असर नहीं रहा। पूरी तरह से शांति रही। कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। यह बहुत अच्छी बात रही। जिले के लोगों ने पुलिस व प्रशासन की अपील सुनी और अपना पूर्ण सहयोग दिया।

-डा. मनीराम शर्मा, जिला उपायुक्त, पलवल
-----------------
सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर ध्यान न दें।ऐसे लोगों को रोकें और पुलिस को सूचना दें। इससे उन पर कार्रवाई की सकेगी और जिले में शांति बनी रहेगी। जिले में शांति बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
-सुलोचना गजराज, जिला पुलिस अधीक्षक , पलवल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed