फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अदालत ने सीएम फ्लाइंग के डीएसपी को किया तलब1

अदालत ने सीएम फ्लाइंग के डीएसपी को किया तलब1

Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने सीएम फ्लाइंग के डीएसपी को किया तलब1

विज्ञापन
अदालत ने सीएम फ्लाइंग के डीएसपी को किया तलब
गुरुग्राम। जेएमडी मामले में जिला अदालत ने अब सीएम फ्लाइंग के डीएसपी जितेंद्र गहलावत को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। आरोप है कि डीएसपी को जिला नगर योजनाकार विभाग के एसटीपी और डीटीपी (इंफोर्समेंट) के खिलाफ बिल्डर से मिलीभगत की शिकायत दी गई थी। साथ ही बिल्डर पर भी 900 निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था, लेकिन डीसीपी द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सुशांत लोक निवासी दर्शना गोयल ने जिला नगर योजनाकार विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जेएमडी बिल्डर ने सोहना रोड स्थित जेएमडी मैगापोलिस प्रोजेक्ट में उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोप है कि बिल्डर ने यूनिट का साइज कम कर दिया और उनसे अधिक साइज की राशि वसूल कर ली। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बिल्डर ने उनके साथ-साथ करीब 900 निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की है। ग्राउंड फ्लोर को पहले और फ र्स्ट फ्लोर को सेकेंड बनाकर बेचा गया है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इस मामले की शिकायत जिला नगर योजनाकार विभाग के एसटीपी और डीटीपी (इंफोर्समेंट) से की गई थी, लेकिन बिल्डर के साथ सांठ गांठ के चलते विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद बिल्डर और अधिकारियों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग को शिकायत दी गई थी। फ्लाइंग के डीएसपी ने भी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते कोर्ट ने अब डीसीपी को तलब कर मामले में क्या कुछ कार्रवाई की है और उसका जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed