फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अमित शाह- घर-घर जाकर प्रचार

अमित शाह- घर-घर जाकर प्रचार

Tue, 07 Nov 2017 05:50 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह- घर-घर जाकर प्रचार
हेड---
विज्ञापन

गुजरात चुनाव : घर-घर जाकर प्रचार में जुटे अमित शाह

प्वाइंटर---
- भाजपा अध्यक्ष ने किया छह दिवसीय ‘गुजरात गौरव महा-संपर्क अभियान’ का आगाज


एजेंसी
अहमदाबाद। गुजरात में अगले माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के छह दिवसीय ‘गुजरात गौरव महा-संपर्क अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता विकास के संदेश के साथ मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं।
घर-घर जाकर प्रचार करने के इस तरीके के माध्यम से पार्टी ने राज्य के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत मत डालने वाले लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई है। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। शाह ने सोला रोड इलाके में अंबाजी मंदिर में पूजा करने के बाद इस अभियान की शुरुआत नारनपुरा निर्वाचन क्षेत्र से की, जहां से वह पूर्व में विधायक रह चुके हैं। प्रचार अभियान के तहत उन्होंने करीब 10 आवासीय सोसाइटियों का दौरा किया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के बीच शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निवासियों से बातचीत की, कुछ घरों में गए, लोगों का हाल-चाल पूछा और उनसे आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने का निवेदन किया। लोगों को भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करते देखा गया। शाह 1998 से विधायक थे, लेकिन कुछ माह पहले राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए एक पत्र की प्रति भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और अन्य भाजपा नेताओं ने भी राज्य के दूसरे हिस्सों में घर-घर जाकर प्रचार की शुरुआत की। रुपाणी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राजकोट-2 के गांधीग्राम इलाके में और आनंदीबेन ने अहमदाबाद शहर में अपने निर्वाचन क्षेत्र गठलोदिया में प्रचार किया। गुजरात भाजपा के प्रवक्ता आईके जडेजा ने सोमवार को बताया था कि स्मृति ईरानी, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, वीके सिंह, मनसुख मंडाविया और प्रकाश जावड़ेकर भी अभियान के दौरान गुजरात का दौरा करेंगे तथा मतदाताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed