फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30 lakh stolen from DGM and manager's house to celebrate Rakshabandhan

रक्षाबंधन मनाने गए डीजीएम और मैनेजर के घर 30 लाख की चोरी

Wed, 17 Aug 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
30 lakh stolen from DGM and manager's house to celebrate Rakshabandhan
दादरी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज्यू-2 में एक निजी कंपनी के उपमहाप्रबंधक के घर की खिड़की से घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी की जूलरी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। घटना की तहरीर देने के तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस वारदात की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर ज्यू-2 निवासी रविंद्र चौधरी एक निजी कंपनी में डीजीएम हैं। राखी के अवसर पर शुक्रवार को वह परिवार के साथ गांव धूचा सादाबाद हाथरस गए थे। रात में चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर वारदात की। परिवार 14 अगस्त को देर शाम ग्रेटर नोएडा वापस आया तो घर पर खिड़की टूटी मिली। कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। आसपास के लोगों को चोरी की सूचना दी गई। सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने घटना का मुआयना किया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दादरी कोतवाली में दी गई, लेकिन पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

‘साहब केस दर्ज नहीं होने के कारण ही चोरों के हो रहे हैं हौसले बुलंद’
केस दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने कोतवाली के पुलिसकर्मियों से बातचीत की। रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर टालमटोल करने के दौरान पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि साहब केस दर्ज नहीं होने के कारण ही चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राखी मनाने घर गए बैंक मैनेजर के घर की खिड़की तोड़कर बदमाशों ने 15 लाख रुपये से अधिक की जूलरी और 18 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीडित की तहरीर पर बीटा-2 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी निवासी सचिन कुमार एचडीएफसी बैंक की दिल्ली स्थित शाखा में प्रबंधक हैं। 11 अगस्त को उनका परिवार रक्षाबंधन के त्योहार पर हाथरस चला गया था। शुक्रवार को सचिन रोज की तरह दिल्ली स्थित बैंक चले गए थे। रात लगभग दस बजे जब लौटे तो उन्हें पता चला कि चोर खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए और घर में रखी जूलरी और नकदी चोरी कर ले गए। सचिन कुमार ने बताया कि आभूषण की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी से भी आरोपियों का सुराग नहीं पता चला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

नोएडा। सदरपुर कॉलोनी में ग्रॉसरी स्टोर से बदमाशों ने नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदरपुर निवासी हार्दिक गोयल सदरपुर कॉलोनी में ग्रॉसरी स्टोर चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि बदमाशों ने सोमवार रात को उनके स्टोर से करीब आठ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। मंगलवार सुबह स्टोर पर पहुंचने के बाद उन्हें चोरी का पता चला। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, जीआईपी मॉल स्थित शोरूम से एक महिला ने तीन कीमती साड़ियां चोरी कर लीं। महिला खरीदारी करने के बहाने शोरूम में घुसी थी और कुछ देर के बाद वह चली गई। जब शो रूम के संचालक को शक हुआ तो उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो महिला साड़ी चोरी कर जाती हुई दिखी। इस मामले में शो रूम संचालक की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed