फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30 crore rupees will increase the capacity of 600 transformers, improving the power supply system.

Noida News: 30 करोड़ से 600 ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ेगी क्षमता, सुधरेगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
30 crore rupees will increase the capacity of 600 transformers, improving the power supply system.
गाजीपुर। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में जंगीपुर विद्युत वितरण खंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी। बिजली निगम ने 30 करोड़ की लागत से 600 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जंगीपुर विद्युत वितरण खंड की ओर से नवंबर महीने में शासन को प्रस्ताव भेजा गया। एक ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। सबसे ज्यादा 25 व 60 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इनकी संख्या 350 है। शेष में अन्य क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर हैं। बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। जंगीपुर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में 2 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी मुक्ति-ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि समस्याओं से निजात मिल जाएगी। गांवों में सबसे अधिक 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक है। इससे आये दिन ट्रांसफाॅर्मर जल जाते हैं। साथ ही उपभोक्ता लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या को भी झेलते हैं। इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन

विभिन्न क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। - पीके तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed