फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3 people tested corona positive in Nooh

नूंह में कोरोना संक्रमित तीन लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Fri, 03 Apr 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
3 people tested corona positive in Nooh
नूंह। दिल्ली के तब्लीगी मरकज से नूंह पहुंचे केरल के जमातियों में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। तीनों को शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। ये सभी जमाती बीसरू गांव की बड़ी जामा मस्जिद में ठहरे थे। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग पुन्हाना की टीम ने शुक्रवार को पुलिस के साथ मिलकर बिसरू गांव का दौरा किया। जमात में कुल 13 सदस्य थे जिनमें 9 सदस्य केरला और 4 प्रदेश के अन्य हिस्सों से शामिल थे। टीम ने मस्जिद के बाहर लाल सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को आगाह किया और इन जमातियों के संपर्क में आए दो लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 9 जमातियों में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए थे। उनको मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद सभी के सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे थे, रिपोर्ट में पता चला कि तीन लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव और 6 के निगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि इस जमात के अन्य साथी और जिन लोगों से ये संपर्क में आए हैं उन सभी की जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो अन्य का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि ये सभी जमाती 30 मार्च की शाम पलवल जिले के आली गांव से आए थे। सभी जमातियों को 31 मार्च की सुबह मस्जिद से पुन्हाना के एक सरकारी स्कूल में बने एकांतवास सेंटर में भेजा गया था। इन जमातियों के अलावा अन्य गांवों के लोगों को भी यहीं रखा गया था, जिनकी संख्या 100 से अधिक थी। उस समय सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई थी सभी स्वस्थ पाए गए थे। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे। 1 अप्रैल को सभी जमातियों को मालब स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में रखा गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को करीब 9 जमातियों की तबियत खराब हुई थी जिसके बाद जांच के लिए उनके सैंपल भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed