फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 friends pretend to kidnap student and ask 20 lakh

ग्रेनो वेस्ट में तीन दोस्तों ने नौवीं के छात्र के अपहरण का नाटक कर मांगी 20 लाख की फिरौती

Sat, 11 Jan 2020 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 11 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
3 friends pretend to kidnap student and ask 20 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गौरव चंदेल की लूट के बाद हत्या की वारदात को सुलझाने में उलझी पुलिस को ग्रेनो वेस्ट में एक नौवीं के छात्र के अपहरण की सूचना मिलने पर सात घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने छात्र को गाजियाबाद से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि छात्र और उसके तीन दोस्तों ने परिजनों से रुपये वसूलने के लिए अपहरण का नाटक रचा था। फोन पर छात्र के परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस बात का खुलासा होने पर परिजनों ने आपस में समझौता कर मामले में कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अपहृत छात्र दिल्ली के एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की गाड़ी के चालक का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युसूफपुर चकशाहबेरी निवासी चालक का बेटा नौवीं का छात्र है और प्रताप विहार स्थित निजी स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार शाम छात्र घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था। शाम करीब 7:20 बजे छात्र के मोबाइल से उसके पिता के नंबर पर कॉल की गई। कॉल करने वाले ने छात्र के पिता से कहा कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वह रुपयों का बंदोबस्त नहीं करते तो छात्र जिंदा नहीं बचेगा। इस पर पिता ने बेटे से बात कराने के लिए कहा। कुछ देर बाद फिर से कॉल कर छात्र से पिता की बात कराई गई और रुपयों का बंदोबस्त करने की बात कहकर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया। चालक ने सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बिसरख कोतवाली पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई।

छात्र के मोबाइल की लोकेशन रोजा जलालपुर गांव के पास मिली। इस दौरान बेटे के एक दोस्त पर शक होने पर परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र के दोस्त से पूछताछ की तो उसने कुछ ही देर में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार छात्र को गाजियाबाद में एक अन्य दोस्त के घर छोड़ दिया गया था। पुलिस ने वहां से छात्र को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

परिजनों को इसलिए हुआ दोस्त पर शक
पुलिस के मुताबिक, अपहरण की साजिश में शामिल छात्र का एक साथी उसे गाजियाबाद छोड़कर वापस लौट आया था। इसके बाद वह छात्र के परिजनों के पास दो बार पहुंचा और दोनों बार उसने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस से नहीं करना अन्यथा बदमाश छात्र को मार देंगे। इस पर छात्र के परिजनों को उस पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने रोजा जलालपुर के पास जमीन में दबाया गया छात्र का मोबाइल भी बरामद कर लिया।


छात्र और उसके तीन दोस्तों ने रुपये वसूलने के लिए अपहरण का नाटक किया था। सभी नाबालिग हैं। उनके भविष्य को देखते हुए परिजनों ने आपस में समझौता कर लिया और तहरीर नहीं दी। इसलिए मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
राजीव कुमार सिंह, सीओ बिसरख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed