{"_id":"5d178e888ebc3e3cc47151c8","slug":"3-cows-cought-no-arrest-mewat-news-noi446288625","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गोवंश मुक्त कराए, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गोवंश मुक्त कराए, आरोपी फरार
विज्ञापन
तावडू। गांव चीला पहाड़ में सीएस स्टाफ नूंह ने तीन गोवंश को मुक्त कराया है। आरोपी पुलिस को देख फरार हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ गोसंरक्षण एंव गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सीएस स्टाफ नूंह को गुप्त सूचना मिली कि इरफान निवासी गांव चीला थाना तावडू गोकशी का काम करता है। आरोपी तीन गोवंश को पचगांवा-चीला पहाड़ से सीमा से सटे अलवर जिला के गांव चुहड़पुर हत्या के लिए लेकर जा रहा है। आरोपी को गांव चीला के पास दबिश देकर गोवंश सहित काबू किया जा सकता है। टीम जब गांव चीला के पहाड़ के पास पहुंची तो आरोपी तीन गोवंश को ले जाता दिखाई दिया। आरोपी पुलिस की गाड़ी को देख भागने लगा। टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन घनी आबादी का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने गोवंश को मुक्त करा गोशाला भेज दिया है।