फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   29 farmers released from Luxor jail in Greater Noida today

Noida Farmers: सलाखों से बाहर आए 33 किसान, लुक्सर जेल में तीन अब भी बंद

Thu, 26 Dec 2024 04:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 04:42 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से गुरुवार को 29 किसानों को रिहा कर दिया गया। बुधवार सुबह को जेल के बाहर आकर नारेबाजी व हंगामा करने वाले 29 किसानों को को दोबारा से जेल में भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
29 farmers released from Luxor jail in Greater Noida today
लुक्सर जेल से बाहर आए किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुक्सर स्थित जेल में बंद 33 किसानों को बृहस्पतिवार को रिहा किया गया है। इनमें वह 29 किसान वह भी शामिल है, जो बुधवार को शांति भंग के आरोप में जेल भेजे गए थे। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शांति भंग के आरोप में जेल गए किसानों से कोर्ट के आदेश पर व्यक्तिगत शपथपत्र लेकर जेल से रिहा किया है। वहीं चार किसानों के जरूरी दस्तावेज पूरे होने के बाद रिहा किया गया है। वर्तमान में तीन किसान जेल में बंद है। मंगलवार को कोर्ट 45 किसानों की रिहाई के लिए आदेश जारी किए थे। 

विज्ञापन


मंगलवार शाम तक जेल में परवाना नहीं पहुंच पाया था। परवाना पहुंचने के बाद 38 किसानों बुधवार को जेल से बाहर आ पाए थे। सात किसानों को विभिन्न मामला होने के कारण रोक लिया गया था। जेल से बाहर आकर नारेबाजी व हंगामा करने वाले 29 किसानों को पुलिस ने दोबारा 14 दिन को लिए जेल भेज दिया था। हालांकि नौ किसान अपने घरों को चले गए थे। बृहस्पतिवार को शांति भंग करने के आरोप में जेल गए 29 किसानों को जेल से रिहा किया गया है।
विज्ञापन


चार किसानों की दस्तावेज पूरी रिहाई हुई है। किसानों को रिहा करने के दौरान हंगामा की आशंका के चलते पहले से ही जेल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जल परिसर के बाहर तैनात थी। किसानों के महापंचायत से पहले पुलिस भी सतर्क है। परी चौक, जीरो प्वाइंट, नोएडा ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण के बाहर निगरानी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा का कहना है कि कुछ किसान नेता जेल में बंद है। उनके रिहाई के लिए अधिवक्ता साथी आगे भी किसानों के लिए खड़े रहेंगे। किसान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास अधिवक्ताओं की ओर से किया जाएगा। किसान नेता अतुल यादव का कहना है कि सुनील फौजी, रुपेश वर्मा आदि किसानों की रिहाई अबतक नहीं हुई है। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार का कहना है कि कुल 33 किसानों को रिहा किया गया है। अब तीन किसान ही शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed