फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   29 calls in one district, one bomb-dog squad, search was done somehow

Noida News: एक जिले में 29 कॉल, बम-डॉग स्क्वायड एक, जैसे-तैसे हुई तलाशी

Wed, 01 May 2024 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
29 calls in one district, one bomb-dog squad, search was done somehow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार सुबह उत्तर-पश्चिम जिले से बम की 29 कॉल आने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मौजूदा व्यवस्था के तहत पुलिस के सभी पंद्रह जिलों में एक-एक बम व डॉग स्क्वायड की टीम है। अमूमन इनकी भी जरूरत कभी कभार ही पड़ती है। 29 कॉल आने के बाद सभी जगह एक समय में बम व डॉग स्क्वायड भेजना संभव नहीं था।
ऐसे में लोकल पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने एरिया के स्कूल पहुंचने के आदेश जारी किए गए। इसके बाद जैसे-तैसे तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि वह स्कूल पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित निकलवाने में स्कूल प्रशासन की मदद करें। इसके अलावा स्कूल के बाहर के हालात पर भी नजर रखें। अभिभावक स्कूल के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। पुलिस ने सभी से न घबराने की अपील की। हालात को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस की दूसरी यूनिट में तैनात बम व डॉग स्क्वायड को भी जिलों में बुला लिया। स्कूलों का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। इसके बाद सभी कॉल्स को झूठा करार दे दिया गया।
विज्ञापन

223 कॉल दिल्ली पुलिस को स्कूलों से मिलीं
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के स्कूलों से बम की 223 कॉल आईं। इनमें सबसे अधिक उत्तर-पश्चिम और सबसे कम उत्तर-पूर्व और उत्तरी दिल्ली में आईं। दिनभर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्कूलों में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों से पुलिस मिली कॉल
. पूर्वी जिला----------------24
. उत्तर-पूर्वी जिला------------03
. शाहदरा जिला--------------22
. उत्तरी जिला---------------03
. बाहरी-उत्तरी---------------04
. बाहरी जिला---------------16
. पश्चिम जिला--------------21
. रोहिणीजिला---------------10
. द्वारका जिला---------------24
. दक्षिण-पश्चिम--------------20
. दक्षिण जिला---------------18
. दक्षिण-पूर्व----------------10
. नई दिल्ली-----------------06
. मध्य दिल्ली----------------13
(कुल कॉल्स की संख्या-223)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article