फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   274 illegal apps that harass by giving loans will be closed

UP News: लोन देकर उत्पीड़न करने वाले 274 अवैध एप पर लगेगा ताला, साइबर क्राइम पुलिस ने लिस्ट आरबीआई को भेजी

Thu, 14 Jul 2022 06:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो सुशांत समदर्शी, नोएडा
सुशांत समदर्शी, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2022 06:01 AM IST
सार

लोन देकर उत्पीड़न करने वाले 274 अवैध एप बंद होंगे। यूपी साइबर क्राइम पुलिस द्वारा इन एप को चिह्नित कर लिया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पास इन एप की पूरी जानकारी भेज दी गई है।

विज्ञापन
274 illegal apps that harass by giving loans will be closed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोन देकर वसूली के नाम पर उत्पीड़न करने वाले अवैध 274 लोन एप जल्द ही बंद होंगे। यूपी साइबर क्राइम पुलिस ने इन एप को चिह्नित कर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को पत्र भेजा है। आरबीआई के सत्यापन के बाद इन एप को बंद कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कुछ माह में इन एप से तुरंत लोन देने के बाद वसूली, धमकी, अश्लील फोटो भेजकर परेशान करने की करीब 10 हजार से अधिक शिकायतें यूपी साइबर क्राइम पुलिस को मिली हैं। ज्यादातर पीड़ितों ने वसूली व बदसलूकी की शिकायतें की हैं। इनमें एक बड़ा हिस्सा नोएडा, गाजियाबाद व पश्चिमी यूपी के शिकायतकर्ताओं का है। जब इन शिकायतों की जांच यूपी साइबर क्राइम पुलिस ने की तो अवैध रूप से चल रहे ऐसे लोन एप की जानकारी हुई जिनके बारे में न तो कोई जानकारी मिली और न ही कोई डाटा मिला। इसके बाद यूपी साइबर क्राइम पुलिस ने कानूनविद व साइबर एक्सपर्ट से मशविरा किया तो प्रथमदृष्टया 274 एप अवैध निकले। अब यूपी साइबर पुलिस ने एप के औपचारिक सत्यापन के लिए आरबीआई को पत्र भेजा है। सत्यापन के बाद इन एप को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

बंद होने वाले प्रमुख एप
कैश एडवांस, कैश कॉम एंड वॉलेट प्रो, हनी लोन एप, मनी व्यू एप, क्रेडिट एप, मैजिक लोन, मोर लोन, हेल्प मनी एप्लीकेशन, कैश एक्सपी, पाम रूपीज, धनी, रैनबो, आसान लोन, आई क्रेडिट व्हेन क्रेडिट, कैश पार्क, रिच कैश, इंड लोन, कैश कैरी, कैश एडवांस वन, इनकम ओके आदि।

कई एप का डाटा यूके और दुबई का
प्रदेश में साइबर क्राइम पुलिस के 18 थाने हैं। लखनऊ, नोएडा समेत सभी साइबर क्राइम थानों में लोन एप फर्जीवाडे़ के सबसे अधिक मामले आए हैं। इनमें बिन मांगे भी लोन एप चलाने वाले रकम ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके बाद लोन के नाम पर कई गुना वसूली की जा रही है। महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ के बाद अश्लील बनाकर बदनाम तक किया जा रहा है। लोन एप के आतंक से कई लोगों के खुदकुशी करने बात भी सामने आई है। ऐसी कई तरह की शिकायतें आने के बाद जब लोन एप की जांच की गई तो पता चला कि इनका डाटा यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लेकर दुबई तक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed