फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   271 students left the scholarship exam

Noida News: 271 विद्यार्थियों ने छोड़ी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 09 Nov 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
271 students left the scholarship exam
जिले में दो केंद्रों पर हुई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में रविवार को दो केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली परीक्षा से 271 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 605 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 464 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, 141 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 600 विद्यार्थियों का पंजीकरण था, इनमें से 470 छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 130 अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर दी गई थीं।
विज्ञापन


प्रभारी राजेश खन्ना ने बताया कि परीक्षा में मानसिक अभिरुचि, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित के सवाल पूछे गए थे। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे आगे की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में आठवीं कक्षा के छात्र शामिल हुए। अगर ये छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं तो उन्हें 9वीं कक्षा से 12वीं तक हर वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed