{"_id":"69dbae8764e61c15c106874a","slug":"255-players-showed-their-mettle-in-the-karate-belt-grading-six-achieved-black-belts-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92146-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कराटे बेल्ट ग्रेडिंग में 255 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, छह ने हासिल की ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कराटे बेल्ट ग्रेडिंग में 255 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, छह ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन
फोटो--
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को शितोरियो कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। आयोजन में 30 स्कूलों के 255 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें प्रियांगी राय, युवल शर्मा, निखिल शर्मा, पहल प्रसाद, वेदांश बंसल और रिया यादव ने ब्लैक बेल्ट हासिल किया।
एसोसिएशन के महासचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल, मयूर स्कूल, पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल, एस्टर पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, एचएल इंटरनेशनल स्कूल, भारत भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल केपी-5, दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम, सैलजा कान्वेंट स्कूल, श्रीराम मिलेनियम स्कूल, श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल, एमिटी विवि आदि कुल 30 से अधिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि स्कूल के स्पोर्ट्स निदेशक महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि एडमिन अफसर हरीश बिष्ट, एग्जामिनर क्योंशी ब्रिज मोहन खन्ना, शिहान कन्हैया कुमार, शिहान जीतेंद्र कुमार, सेंसई चंदन कुमार आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान की।