{"_id":"6888eac52fd2c77e070e34bf","slug":"252-crore-to-be-spent-on-shiny-grano-waste-cleanup-noida-news-c-23-1-lko1064-69979-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चमकेगा ग्रेनो वेस्ट, सफाई पर खर्च होंगे 252 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चमकेगा ग्रेनो वेस्ट, सफाई पर खर्च होंगे 252 करोड़
विज्ञापन
एक ही कंपनी संभालेगी दरवाजे से कूड़ा उठाने और सड़कों की सफाई की जिम्मेदारी
कंंपनी के चयन की प्रक्रिया ग्रेनो प्रधिकरण ने शुरू की, निविदा जारी की
-- -- -- -- -- -
05 साल के लिए आएगी योजना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट में जल्द ही सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए एक ही कंपनी को सड़कों की सफाई और घर-घर से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कंपनी के चयन की प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। इस योजना के लिए प्राधिकरण करीब 252 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेनो वेस्ट में गंदगी और कूड़ा निस्तारण ठीक न होने की लगातार शिकायतें आती रहती हैं। कई बार निरीक्षण में भी यहां चयनित एजेंसियों की लापरवाही पाई गई है। कई सेक्टरों में नियमित रूप से कूड़ा भी नहीं उठाया जाता। खुले में कूड़ा डालने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। अलग-अलग सेक्टरों व क्षेत्रों के हिसाब से सफाई की जिम्मेदारियां बंटी हुईं हैं। इससे भी समस्या होती है। अब इसे एकीकृत व्यवस्था के रूप में लागू किया जाना है। इसके पीछे मंशा यह है कि बड़ी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने से सफाई बेहतर हो सकेगी। ऐसी कंपनी को यह काम सौंपा जाएगा जो खुद भी कूड़ा प्रबंधन में अनुभव रखती हो। कंपनी को पांच साल के लिए यह जिम्मेदारी दी जाएगी। अगस्त में कंपनी का चयन किया जा सकता है।
इस तरह खर्च होगा बजट
पांच साल में योजना पर 252.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट घर-घर से कूड़ा उठाने व सड़कों की मैन्युअल व मैकेनिकल सफाई पर खर्च होगा। एजेंसी को ही सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग के लिए मशीनें लगानी होंगीं जो कूड़ा ग्रेनो वेस्ट से निकलेगा उसे निस्तारण केंद्र तक भी कंपनी ही पहुंचाएगी। कुछ कंपनियों ने इस काम को संभालने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। उनके साथ अलग-अलग दौर की वार्ता भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
एजेंसियां कार्रवाई के बाद भी लापरवाह
अलग-अलग सेक्टरों में काम देख रही एजेंसियों पर प्राधिकरण लगातार जुर्माना लगा रहा है। इसके बाद भी कूड़ा उठाने और सड़कों की सफाई की शिकायतें बंद नहीं हुईं हैं। ऐसे में प्राधिकरण को पूरी व्यवस्था ही बदलने की जरूरत महसूस हुई है। लापरवाही के समय इस एक कंपनी पर कार्रवाई करना भी सुगम होगा। प्राधिकरण के सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को भी इसी कंपनी से दूर कराया जाएगा।
बड़े कूड़ा उत्पादक पूर्व की तरह ही संभालेंगे जिम्मेदारी
बड़ी ग्रुप हाउसिंग व कंपनियों के परिसर जो बड़े कूड़ा उत्पादकों की श्रेणी में आते हैं ऐसी संस्थाओं या बिल्डर कंपनियों को खुद ही अपने कूड़े का निस्तारण पूर्व की तरह करना होगा। यह काम कंपनी नहीं देखेगी। केवल मुख्य सड़कों की सफाई की जिम्मेदारी कंपनी को सौंपी जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शामिल होने की तैयारी
यह माना जा रहा है कि अगले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल होने के लिए प्राधिकरण की तैयारियां भी इस कवायद से जुड़ी हैं। प्राधिकरण के क्षेत्र में ग्रेनो वेस्ट महत्वपूर्ण है और कमोबेश एक अलग शहर भी है। ऐसे में यहां सफाई को प्राथमिकता प्राधिकरण भी दे रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पेशेवर कंपनी की तलाश की जा रही है। इसके लिए निविदा जारी की गई है। कुछ कंपनियों ने प्रस्तुतिकरण भी प्राधिकरण में दिया है। जल्दी ही कंपनी का चयन कर सफाई व्यवस्था उसे सौंप दी जाएगी। - एनजी रवि कुमार, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण।