{"_id":"60c26aa58ebc3e8c0d315b34","slug":"250-roadways-workers-took-leave-to-avoid-vaccine-noida-news-noi586747697","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके से बचने के लिए 250 रोडवेज कर्मियों ने ली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके से बचने के लिए 250 रोडवेज कर्मियों ने ली छुट्टी
विज्ञापन
नोएडा। मोरना डिपो के करीब 250 रोडवेज कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाने के लिए छुट्टी ले ली है। वे पिछले करीब 10 दिन से बुलाने पर भी डिपो में नहीं आ रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण के बाद ही कर्मचारी काम कर सकेंगे।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने मोरना डिपो में टीकाकरण शिविर लगाया हुआ है। डिपो में करीब 1500 कर्मचारी है और उनमें 1252 को टीका लगाया जा चुका है। करीब 250 कर्मचारी टीका लगवाने से बच रहे हैं। हर रोज फोन उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है, फिर भी वे नौकरी पर भी नहीं आ रहे हैं। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि निगम के आला अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश है कि जो कर्मचारी टीका नहीं लगवाएंगे उन्हें बसों पर नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी टीका नहीं लगवा रहे हैं और कार्यालय आने से भी बच रहे हैं। एआरएम का स्पष्ट कहना है कि जब तक कर्मचारी टीका नहीं लगवाएं उन्हें बसों पर नहीं भेजा जाएगा।
सरकारी केंद्रों पर 9090 का टीकाकरण
नोएडा। जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगाने की प्रक्रिया जारी है। निजी अस्पतालों में हर दिन करीब 10 हजार टीके लग रहे हैं। वहीं सरकारी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 9090 लोगों को टीके लगाए गए। 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के 464 लोगों को टीके की पहली एवं 144 को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 वर्ष तक के 1352 लोगों को पहला और 316 को दूसरा टीका लगाया गया। 18 से 44 साल वर्ष तक के 6767 लोगों को पहली बार वैक्सीन दी गई। 9 स्वास्थ्य कर्मियों एवं 8 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज ली। 67 केंद्रों पर टीके लगाए गए। वहीं महिलाओं के टीकाकरण को लेकर बनाए गए दो खास केंद्रों पर लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल व ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में बृहस्पतिवार को कुल 45 महिलाओं को वैक्सीन लगाई गई। जबकि दोनों बूथों पर 200 महिलाओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।