फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   250 KVA transformer installed in Sector-130

Noida News: सेक्टर-130 में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर

Wed, 07 May 2025 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
250 KVA transformer installed in Sector-130
मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद से विद्युत निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर-130 में लंबे समय से बिजली आपूर्ति और कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे निवासियों को आखिरकार मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद अब राहत मिली है। स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत निगम से गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद आरडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर इस मुद्दे की शिकायत नवंबर 2024 में की। मंगलवार को सेक्टर-130 में 250 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।

सेक्टर-130 के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अशोक चौहान का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति और कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा था। गर्मियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी, जिससे बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आम बात हो गई थी। आरडब्ल्यूए ने इस समस्या को हल करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लंबे समय से की थी। कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर आरडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए अपनी बात उच्च स्तर तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्युत निगम ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और ट्रांसफार्मर स्थापना की प्रक्रिया शुरू की। अब 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने से सेक्टर में बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है और वोल्टेज की समस्या भी हल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed