फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 % toll of Yamuna Express way to be deposit in escrow account

एस्क्रो खाते में जमा होगा यमुना एक्सप्रेसवे का 25 फीसदी टोल

Sun, 22 Dec 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
25 % toll of Yamuna Express way to be deposit in escrow account
एस्क्रो खाते में जमा होगा यमुना एक्सप्रेसवे का 25 प्रतिशत टोल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अब यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क से मिलने वाली रकम का 25 फीसदी हिस्सा एस्क्रो खाते में जमा होगा। यह रकम यमुना एक्सप्रेसवे के रखरखाव पर खर्च होगी। यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी है। वहीं, बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे का टोल नहीं बढ़ाया गया है।

बोर्ड बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के हादसों को रोकने के लिए आईआईटी दिल्ली से सेफ्टी ऑडिट कराया गया था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर जेपी कंपनी को कोई कार्य कराने थे। मुख्यमंत्री ने भी यमुना एक्सप्रेसवे पर लाइटें लगाने के लिए कहा था, लेकिन कंपनी अब बहुत ही कम कार्यों को करा सकी है। इन कार्यों पर 138 करोड़ रुपये खर्च करने थे, जिसमें से कंपनी ने सिर्फ नौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण बोर्ड ने निर्णय लिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे से मिलने वाले कुल टोल शुल्क का 25 फीसदी रकम एस्क्रो खाते में जमा होगा। इस रकम को रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। हर माह करीब 28 से 30 करोड़ रुपये टोल शुल्क मिलता है। अभी तक ये पूरा पैसा जेपी कंपनी के पास जाता है। बता दें, कि यमुना एक्सप्रेसवे से हर माह करीब 29 हजार वाहन सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed