फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 new corona infected found

25 नए कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 12 Jan 2022 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
25 new corona infected found
नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के 25 नए केस आए हैं। वहीं पांच संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। बढ़ रहे संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है। जिले में टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जुटी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 तक पहुंच गई। जो मंगलवार को मिले 13 संक्रमितों से दो गुना है। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज व नूंह में 3-3, तावडू, बिछौर, व आलदौका में 2-2 संक्रमित मिले। जबकि जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा, कुर्थला, टांई, पलड़ी, फिरोजपुर झिरका, पाड़ा, ढिढारा, घासेड़ा, आकेड़ा, सलंबा, जलालपुर, झामुवास व उजीना में 1-1 संक्त्रस्मित मिले। वहीं 5 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। अब जिले में कुल 89 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। उनमें से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में 2 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में एक मरीज भर्ती है। जबकि 86 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। अभी तक कोरोना के जिले में 5136 संक्रमित आए हैं। उनमें से 4924 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 123 लोगों की मौत हुई है। प्रति दिन जिले में कोरोना के औसतन 650 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी भी 5016 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 4.03 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95.87 प्रतिशत है। लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। बढ़ते संक्रमण को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed