{"_id":"605cdb6f8ebc3ec39577f007","slug":"25-lakhs-and-car-asked-for-marrying-the-girl-noida-news-noi5736380163","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से शादी के लिए मांगे 25 लाख और जगुआर कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से शादी के लिए मांगे 25 लाख और जगुआर कार
विज्ञापन
नोएडा। वैवाहिक साइट पर खुद को सरकारी डॉक्टर बताकर एक युवक ने नोएडा की युवती से संपर्क किया। बातचीत के दौरान युवती की गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। अब युवती को ब्लैकमेल कर शादी करने के लिए 25 लाख रुपये और जगुआर कार की मांग कर रहा है। वहीं युवती ने पड़ताल की तो युवक के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर होने की बात गलत निकली। अब युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने जीवन साथी डॉट कॉम पर अपना बायोेडाटा डाला था। उस साइट पर डॉ. राहुल मित्तल नामक एक शख्स ने युवती से शादी के लिए संपर्क किया। खुद को हृदय रोग विशेषज्ञ बताने वाले राहुल ने अपनी तैनाती पीलीभीत के जिला अस्पताल में बताई। जब दोनों में बातचीत हुई तब राहुल ने कहा कि उसके पिता कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं। अपने भाई और भाभी को हृदय रोग विशेषज्ञ बताया था। उसने युवती को झांसा दिया था कि वह सरकारी नौकरी छोड़कर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में नौकरी ज्वाइन करने वाला है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान राहुल ने युवती से कई गोपनीय जानकारियां ले लीं और ब्लैकमेल करने लगा। युवती से कहा कि यदि वह उससे शादी करना चाहती है तो 25 लाख रुपये नकद व जगुआर कार दहेज में लेकर आए। इसके बाद युवती ने राहुल के बारे में पड़ताल की तब पता चला कि वह पीलीभीत के जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। जब युवती ने राहुल से इस बाबत पूछताछ की तो आरोपी ने उसकी सभी निजी जानकारी सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दी।
पुलिस को आशंका, कई युवतियों को झांसे में लिया
शिकायत के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी वैवाहिक साइट पर अपना प्रोफाइल डालकर युवतियों को झांसे में लेता है और ठगी करता है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसने इस तरह से कई युवतियों को झांसे में लिया है।