फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 crore theft case: ... then 68 kg of gold was stolen, not 40

25 करोड़ की चोरी का मामला : ...तो 40 नहीं 68 किलो चुराया गया था सोना

Mon, 14 Jun 2021 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
25 crore theft case: ... then 68 kg of gold was stolen, not 40
नोएडा। 25 करोड़ की चोरी के मामले में फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें 72 घंटे से नहीं लौटी हैं। सभी टीमें एनसीआर से बाहर दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है और उनसे भी कुछ साक्ष्य मिले हैं। इससे चुराया गया माल बरामद होने व आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, पुलिस को पड़ताल में चुराया गया सोना 40 किलो से बढ़कर 68 किलो तक होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लोनी के कोतवालपुर उर्फ कुटवालपुर गांव निवासी गोपाल ने चोरी की साजिश रची थी। उसने गिरोह को बताया था कि 40 किलो सोने को चुराना है। सूत्र बताते हैं कि चोरी के लिए गोपाल साथ गया था और आरोपियों को फ्लैट नंबर देखने नहीं दिया था। लग्जरी कार में गोपाल ने चोरी का सारा माल रखवाया था और एक विश्वसनीय साथी को ले गया था। बताया जा रहा है कि फ्लैट से चोरी होने वाले सोने का वजन करीब 68 किलो है। अब यह बात सामने आने के बाद पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है कि आखिर इतने सोने को कैसे बरामद किया जाएगा। सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन और टीमें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर भी नजर
पुलिस ने गोपाल के किसी नजदीकी को हिरासत लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह नेपाल की ओर जा सकता है। पुलिस ने नेपाल बार्डर पर कुछ अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इसके अलावा नेपाल सरकार से भी वार्ता करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वह नेपाल में शरण न ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल को कई सफेदपोश का आशीर्वाद
अचानक गोपाल के अमीर होने से गांव के लोग संशय में थे। गोपाल ने एक के बाद एक दो प्रॉपर्टी का सौदा किया और उसमें अधिक दाम पर बेचने की जानकारी पहचान के लोगों को दे दी। पैसे की बढ़ती ताकत के बल पर कई सफेदपोश नेताओं तक अच्छी पकड़ बना ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस चोरी से पहले भी गोपाल ने कुछ इसी तरह की बड़ी वारदात अंजाम दी थी। कुछ लोग बताते हैं कि हवाला का पैसा भी गबन कर गया था। लग्जरी लाइफ स्टाइल के कारण सफेदपोश लोगों से संबंध बनाकर वह चर्चा में रहने लगा था।
खंगाली जा रही किसलय-राममणि की भी कुंडली
पुलिस राममणि पांडेय और किसलय पांडेय की करतूतों की जानकारी जुटा रही है। सोमवार को एक टीम सुप्रीम कोर्ट जाएगी और दोनों के बारे सुराग जुटाएगी। इसके लिए तेजतर्रार दो अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम, दिल्ली समेत जितनी भी जगहों पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज हैं। उन सभी की एक रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसके अलावा उन कंपनियों और शेयर मार्केट के लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है जो पिता-पुत्र के जाल में फंस चुके हैं।

बाबा की तलाश में हरिद्वार पहुंची पुलिस
सलारपुर के मंदिर में रहने वाले सन्यासी बाबा द्वारा सोने के बिस्किट और 11 लाख रुपये लेकर भागने के मामले में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। हरिद्वार पुलिस के संग मिलकर नोएडा पुलिस बाबा को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed