फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 crore dues of the authority were paid, the way for registry was opened.

Noida News: प्राधिकरण का 25 करोड़ बकाया चुकाया, रजिस्ट्री का खुला रास्ता

Fri, 19 Dec 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
25 crore dues of the authority were paid, the way for registry was opened.
- पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की 19 टावरों में बने हैं 1716 फ्लैट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के निवासियों की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बकाया होने के कारण अब तक रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। बिल्डर प्रबंधन की ओर से प्राधिकरण का 25.63 करोड़ रुपये का बकाया जमा कर दिया गया है। बकाया जमा हो जाने के बाद प्रोजेक्ट से जुड़ी प्रशासनिक अड़चनें दूर हो गई हैं।

निवसियों ने बताया कि कई वर्षों से मालिकाना हक पाने की राह देख रहे थे। बिल्डर प्रबंधन की ओर से बकाया जमा नहीं होने के कारण कई लोगों की रजिस्ट्री रुकी हुई थी। अब बचे खरीदरों को भी उनका हक मिलने जा रहा है। निवासियों ने बताया कि रजिस्ट्री होने की जानकारी मिलने पर उन्हें बेहद खुशी हुई है। जीवन भर की पूंजी घर खरीदने में लगाने के बाद भी मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि करीब 11.278 एकड़ में फैले आवासीय प्रोजेक्ट में कुल 19 टावर और 1716 रेजिडेंशियल यूनिट हैं। परियोजना को 12 फरवरी 2018 को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था। प्रबंधकों के मुताबिक अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों के तहत परियोजना से जुड़े सभी पेड और अनपेड ड्यूज का निपटान कर दिया है। वर्तमान में प्रोजेक्ट पर किसी भी प्रकार का वित्तीय बकाया शेष नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था विवाद
पैरामाउंट ग्रुप और प्राधिकरण के बीच बकाया राशि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पैरामाउंट ने प्राधिकरण के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर किया। अदालत ने कंपनी के पक्ष में स्टे ऑर्डर जारी कर दिया। इस आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्राधिकरण कंपनी के विरुद्ध कोई जबरन कदम नहीं उठा सकती। स्टे ऑर्डर के बावजूद कंपनी ने प्राधिकरण का पूरा बकाया अंडर प्रोटेस्ट जमा कर दिया ताकि खरीदारों की रजिस्ट्री प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed