फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 people arrested for violating lockdown case filed

नोएडा : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोग गिरफ्तार, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sat, 08 May 2021 05:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 08 May 2021 05:39 PM IST
सार

थाना फेस-3 की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोगों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
24 people arrested for violating lockdown case filed
arrest - फोटो : istock

विस्तार

थाना फेस-3 की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोगों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का समय तय किया है। निर्धारित समय के बाद बिना अनुमति के बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, कोरोना संकट के वक्त भी आपराधिक घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 54 के पास से दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की गई दो कीमती साइकिले बरामद हुई हैं। थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 23 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर के बाहर से दो कीमती साइकिल चोरी हो गई थी। 
विज्ञापन


घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-54 पार्क के पास से दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से चोरी की गई दोनों साइकिलें बरामद की। एक अन्य मामले में, थाना फेस-3 पुलिस ने अपने किराएदार के साथ मारपीट करने वाले नत्थी यादव को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed