फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 hour petrolling on expressway

Noida News: कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए की जाएगी 24 घंटे पेट्रोलिंग

Tue, 16 Dec 2025 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
24 hour petrolling on expressway
फोटो: कैमरों से निगरानी, भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सर्दी के मौसम में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बढ़ने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है। तीनों ही एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। गश्त के दौरान पुलिस अनाउंसमेंट भी कर रही है। जिससे हादसे की सूचना व बचाव पर त्वरित कार्रवाई हो सके।
अभी तीनों ही एक्प्रेसवे पर अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र के अधीन आते हैं। इन कोतवाली में तैनात पीआरवी वाहन की ओर से लगातार अपने क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग की जाती है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस और संबंधित प्राधिकरण की ओर से रात में पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका को देखते हुए सबसे बड़ा कदम गति सीमा में कमी का उठाया गया है। कोहरे के दौरान वाहनों की रफ्तार नियंत्रित रखने के लिए जगह-जगह संकेतक लगाए गए हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी पूरे मार्ग पर 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुबह के समय दृश्यता कम होने पर कॉन्वॉय सिस्टम के तहत ट्रैफिक का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वाहनों को एक साथ नियंत्रित गति से चलाया जाता है, जिससे अचानक ब्रेक या टकराव की संभावना कम हो जाती है। यातायात निरीक्षक ग्रेटर नोएडा अमर सिंह का कहना है कि निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से तीन चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन और दिन में दो पहिया वाहनों के माध्यम से ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed