{"_id":"686a86d459b05b652f0c10dd","slug":"235-crore-spent-on-vijendras-bungalow-people-shocked-devendra-yadav-noida-news-c-340-1-del1011-96487-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र के बंगले पर 2.35 करोड़ खर्च, जनता बेहाल : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेंद्र के बंगले पर 2.35 करोड़ खर्च, जनता बेहाल : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को कठघरे में खड़ा किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के सरकारी आवास को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। रविवार को उन्होंने दावा किया कि जब दिल्लीवासी पानी-बिजली संकट से बेहाल हैं तो भाजपा नेता शाही ठाठ में मस्त हैं।
उन्होंने कहा कि 9, श्यामनाथ मार्ग स्थित विजेंद्र गुप्ता के सरकारी आवास पर अब तक 2.35 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं जिनमें से 94.69 लाख रुपये सिर्फ शौचालय और स्नानगृह के नवीनीकरण पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा कि टाइल, महंगे बेसिन इस शाही मरम्मत का हिस्सा हैं। इसके अलावा 94.93 लाख रुपये इलेक्ट्रिकल कार्यों और 44.82 लाख रुपये अन्य सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जा रहे हैं जो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के फूलकुमारी निवास से भी अधिक है।