{"_id":"5f09c2628ebc3e639971079a","slug":"23-new-corona-case-in-nooh-mewat-news-noi522644572","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सर्वाधिक 23 मामले आए, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सर्वाधिक 23 मामले आए, बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
नूंह। जिले में शनिवार को कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 23 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 19 लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। वहीं शुक्रवार देर रात नूंह शहर की एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है। शनिवार को प्रशासन की देखरेख में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पांच जुलाई को तावडू में एक बुजुर्ग की जान गई थी।
शुक्रवार सुबह महिला को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसे घबराहट, मधुमेह, बीपी और हाइपरटेंशन की समस्या थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाद में स्वास्थ्य विभाग की जांच में वो महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। वहीं शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड़ में दो, पिनगवां में चार, फिरोजपुर झिरका में एक, नगीना में तीन, मोहम्मदबास में एक, तावडू में चार, नूंह में चार, पल्ला में एक, घासेड़ा में एक, रीटठ में एक, झामुवास में एक व सालाहेड़ी में मामले सामने आए।
एक साथ जिले में सर्वाधिक 23 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। करीब तीन सप्ताह से जिले में कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिले के लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है। हर दिन जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम गांवों और शहरों में जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें, कि जिले में कोरोना के 85 मरीज हैं। जिले में कुल 318 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 231 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10040 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 8758 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1282 लोगों की निगरानी जारी है। 9029 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 8612 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 63 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने लोगों से कोरोना के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए अपील की है कि वे कोरोना के बचने के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का हर हाल में पालन करें।