फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   23 flaur fire

23 वीं मंजिल पर फ्लैट में लगी आग, एक घंटे बालकनी में फंसे रहे दंपती

Tue, 19 May 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
23 flaur fire
23वीं मंजिल पर फ्लैट में लगी आग, बालकनी में फंसा रहा बुजुर्ग दंपती
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पारस टियरा सोसाइटी की 23वीं मंजिल पर स्थित दिल्ली मदर डेयरी से सेवानिवृत्त नंद किशोर शर्मा (67) और पत्नी किरन शर्मा (59) के फ्लैट में सोमवार तड़के अचानक आग लग गई। जान बचाने के लिए बुजुर्ग दंपती करीब एक घंटे तक बालकनी में फंसा रहा। आग से बचने की जद्दोजहद में गिरने से किरन के पैर में फ्रैक्चर हो गया। लगभग एक घंटे बाद सुरक्षाकर्मी, पुलिस और दमकल कर्मियों ने निवासियों की मदद से दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। नंद किशोर ने आगजनी में एक करोड़ की क्षति की आशंका जताई है।
मदर डेयरी से सीनियर सुपरिंटेंडेंट पद से सेवानिवृत्त शर्मा के दो बेटे हैदराबाद में रहते हैं। नंद किशोर ने बताया कि वह रविवार रात लगभग 2:30 बजे सोए थे। सुबह करीब 4 बजे उन्हें अचानक पानी गिरने की आवाज आई। उन्होंने पत्नी से देखने को कहा। किरन के जाने के बाद उन्हें शीशा टूटने की आवाज आई। नंद किशोर किरन को देखने के लिए दूसरे कमरे का गेट खोला तो धुएं का गुबार निकला। इस पर आग और धुएं से बचने के लिए पति-पत्नी बालकनी पर आ गए और करीब 1 घंटे तक मदद के लिए चिल्लाते रहे। लगभग 5 बजे पड़ोस के बंद पड़े फ्लैट का ताला तोड़कर सुरक्षाकर्मी उनके पास पहुंचा। तब तक सोसाइटी में पुलिस और दमकलकर्मी और निवासी भी आ गए। दोनों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा काफी सामान जल चुका था। आग से दीवार भी दरक गई।
विज्ञापन

---
‘न आग बुझाने के उपकरण काम आए न सायरन बजा’
सोसाइटी के लोगों का कहना है कि फ्लैट में आग लगने के कारण धुआं तेजी से निकल रहा था। फ्लैट के ऊपर भी काफी गरमाहट हो गई थी। लोगों का आरोप है कि इस दौरान न आग बुझाने के उपकरणों ने काम किया और न ही सायरन बजा। इससे लोगों में गुस्सा है। इस मामले पर सोसाइटी के लोग और प्रबंधन में जल्द बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डायल 112 पर आगजनी की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पहुंचा। दमकलकर्मी भी आ गए थे। कड़े प्रयास के बाद दंपती को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है, लेकिन फ्लैट में रखा सामान जल गया है। - प्रदीप त्रिपाठी, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed