फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2158 new infected, active patients decreased in a single day

एक ही दिन में 2158 नए संक्रमित, सक्रिय मरीज घटे

Mon, 17 Jan 2022 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
2158 new infected, active patients decreased in a single day
नोएडा। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिए रविवार को अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) नोएडा पहुंचे थे। इस दौरान कोरोना के मामलों में 20 फीसदी कमी और रिकवरी दर में 33 फीसदी सुधार के आंकड़ों ने जिला स्वास्थ्य विभाग को फजीहत से तो बचा लिया, लेकिन अपर मुख्य सचिव के लखनऊ लौटते ही कोरोना भी पुराने रूप में वापस लौट आया। जनपद में बीते 24 घंटे में 2158 नए केस मिलने से हालात फिर चिंताजनक बन गए हैं। राहत की बात यह है कि रविवार के मुकाबले तीन फीसदी कमी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 12,347 दर्ज की गई। तीसरी लहर में पहली बार सक्रिय मरीजों में गिरावट आई है। एक ही दिन में सर्वाधिक 2501 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 82,323 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, हालंाकि इनमें से 69,463 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1498 नए केस की पुष्टि की थी, जबकि सोमवार को नए मामलों में 30 फीसदी उछाल दर्ज किया गया। एक जनवरी से शुरू हुई महामारी की तीसरी लहर में दूसरी बार कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 12 जनवरी को अब तक के रिकॉर्ड 2230 नए मरीजों की पुष्टि एक ही दिन में हुई थी। विशेषज्ञों की मानें तो जनपद में कोरोना का पीक अब शुरू होगा, क्योंकि चुनावी माहौल में कोविड नियमों की परवाह कोई नहीं कर रहा है। हालांकि, राहत इस बात को लेकर है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या एक फीसदी ही बनी हुई है। सोमवार को कोविड अस्पताल, जिम्स, चाइल्ड पीजीआई सहित निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या 186 दर्ज की गई।
विज्ञापन

हर दूसरे मरीज में संक्रमण मिला
जिले में 16 जनवरी को सिर्फ 5897 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें हर दूसरे व्यक्ति को संक्रमित पाया गया। आरटी-पीसीआर जांच में 2101 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि एंटीजन जांच में 53 मरीज संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमण किस तेजी से पांव पसार रहा है, इसका अंदाजा कम जांच में ज्यादा संक्रमित मिलने से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 185 कंटेनमेंट जोन, हाईराइज सोसाइटी असुरक्षित
जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 185 पहुंच गई है। कोरोना के लिहाज से सबसे ज्यादा असुरक्षित हाईराइज आवासीय सोसाइटी हैं। सेक्टर-151 की जेपी अमन सोसाइटी में 150 लोगों की कोरोना जांच में 90 पॉजिटिव मिले हैं। गौड़ सिटी में 19, सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर में 10 लोग संक्रमित मिले हैं। सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। डीएम कैंप कार्यालय के 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

जिला अस्पताल में जांच और बचाव के लिए जद्दोजहद
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सुबह से काउंटरों पर लंबी कतार लग गई। रोजाना 250 से 300 लोगों की जांच हो रही हैं, जबकि 500 से अधिक लोगों की भीड़ हर दिन लग रही है। सोमवार को भी यहां हंगामे जैसे आसार बने रहे। वहीं, जांच काउंटर के पास ही कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की लंबी कतार सड़क तक पहुंच गई। टीका लगवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
----
कोरोना केस
तारीख मामले
11 2230
12 1626
13 1813
14 1873
15 1498
16 2158
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed