फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेक्टर-15 में नहीं लगेंगे अघोषित कट

सेक्टर-15 में नहीं लगेंगे अघोषित कट

Wed, 02 Jan 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-15 में नहीं लगेंगे अघोषित कट
सेक्टर-15 में अब नहीं लगेंगे अघोषित कट
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिजली कट की मार झेल रहे सेक्टर-15 के निवासियों के लिए राहत की खबर है। विभाग ने ओवरलोड की मार झेल रहे फीडर को दो हिस्सा में बांटने की तैयारी की है। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। नए फीडर के बाद सेक्टर में बिजली के अघोषित कट की समस्या खत्म हो जाएगी।
सेक्टर-15 शहर के सबसे पॉश इलाकों में शामिल है, मगर बिजली की समस्या यहां काफी ज्यादा है। रोजाना करीब चार घंटे बिजली कट रहता है। बिजली अधिकारियों ने इसकी वजह फीडर ओवरलोड होना बताया है। इसके कारण आए दिन फॉल्ट, ब्रेक डाउन और ट्रिपिंग की समस्या रहती है। एक बार बिजली जाने पर लोगों को घंटों बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है, गर्मियों में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। ओवर लोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए एक खास योजना तैयार की गई है। इसके तहत सभी फीडरों को दो हिस्सों में बांटकर लोड को आधा-आधा करने का काम शुरू कर दिया गया। इससे ओवर लोडिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


फीडर को दो हिस्सा में बांटने के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तीन माह में इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुल्दीप अत्री, कार्यकारी अभियंता, ओल्ड डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed