फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बस-डंपर की टक्कर में 1 की मौत 35 घायल

बस-डंपर की टक्कर में 1 की मौत 35 घायल

Sun, 14 Oct 2018 08:32 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
बस-डंपर की टक्कर में 1 की मौत 35 घायल
दिल्ली के ध्यानार्थ -
विज्ञापन


बस-डंपर की टक्कर में 1 की मौत, 35 घायल
गुरुग्राम-अलवर हाइवे पर मांडीखेड़ा गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। नूंह जिला के मांडीखेड़ा गांव में शनिवार को गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाइवे पर बस और डंपर आपस में भिड़ गई। इस टक्कर में मौके पर एक महिला की मौत हो गई और 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश और हरियाणा के अधिकतर यात्री हैं। सभी का इलाज अल-आफिया मांडीखेड़ा अस्पताल व नल्हड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक यात्री को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे राजस्थान परिवहन निगम की बस आरजे 09 पीए 4932 अलवर से फिरोजपुर झिरका होते हुए दिल्ली जा रही थी। वहीं दूसरी ओर से डंपर आरजे 02 जीबी 4017 बडकली चौक की तरफ से राजस्थान के नांगल गांव जा रहा था। मांडीखेड़ा गांव में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहा डंपर बस से टकरा गया। इससे डंपर के केबिन में आग लग गई। जिसे ग्रामीणों ने बुझाया। उसके बाद बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

टक्कर में मौके पर दम तोड़ने वाली अज्ञात महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। अन्य घायलों को दुकानदारों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 200 मीटर की दूरी पर जिला अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया। घायलों की पहचान रामचंद्र (60) गुरुग्राम, दीपक (20) अलवर, कंजी लाल (35), शांति (60) गुरुग्राम, प्रकाश (60), नलसू (30) दिल्ली, विनोद (60), जितेंद्र (32), रीना (25), दोजीलाल (50) करोली, प्रशांत (30) उदयपुर, सिमरन (11) दिल्ली, अनकेश (28) महुआ, जौतदीप (14) दिल्ली, वसीम नूंह, मुस्तकीम (25) कठोल, विजय, शंभू (30) अलवर, विजय मेहरा (50) अलवर, दोजीलाल (65) अखरपुरा, नीरज (35), मनोहर (55), राजपाल (53), रोशनी देवी (55), धर्मेंद (26), लक्ष्मी (25), रेखा (30), शांति, उंजिला के रूप में की गई है। आरएमओ डॉ. रविकांत सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज वक्त पर करने में डॉ. योगेश, डॉ. प्रवीनराज तंवर, डॉ. विजय, डॉ. बसंत दूबे, निर्मला के अलावा एंबुलेंस स्टाफ व आरटीएस का बेहतरीन योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- मांडीखेड़ा अस्पताल में उचाराधीन घायल यात्री।
फोटोें- दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed